Rail रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को रेलवे ने झटका दे दिया है। रेलवे ने 30 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ की 26 एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इतना ही नहीं रेलवे ने कई ट्रेनों को बीच रास्ते में कैंसिल करने और कुछ ट्रेनों का रुट बदलने का भी फैसला किया है। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में जन शताब्दी भी शामिल है।
रेल अफसरों ने बताया कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन का काम चल रहा है। 206 किमी की इस रेल परियोजना का लगभग 150 किमी का काम पूरा हो गया है। इस लाइन से ट्रेनों के परिचालन के लिए नान इंटरलॉकिंग किया जाना है। इसी वजह से ट्रेनें प्रभावित होगीं।
रेल अफसरों ने बताया कि चौथी रेल लाइन की रायगढ़ रेलवे स्टेशन नान इंटरलॉकिंग का काम 31 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित होगी। अफसरों ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है, ताकि रेल यात्रियों को ज्यादा असुविधा न हो।
टाटानगर से चलने वाली टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 30 अगस्त से 02 सितंबर तक
बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द: 31 अगस्त से 03 सितंबर तक
टाटानगर से चलने वाली टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 03 सितंबर
इतवारी से चलने वाली इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 03 सितंबर
पुणे से चलने वाली सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 30 अगस्त
पुणे से चलने वाली पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द: 01 सितंबर
कामाख्या से चलने वाली कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त
कुर्ला से चलने वाली कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस: 02 सितंबर
हटिया से चलने वाली हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 29 अगस्त व 01 सितंबर
पुणे से चलने वाली पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 31 अगस्त व 03 सितंबर
पुरी से चलने वाली पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस: 27 अगस्त
जोधपुर से चलने वाली जोधपुर–पुरी एक्सप्रेस: 30 अगस्त
उदयपुर से चलने वाली उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 30 अगस्त
शालीमार से चलने वाली शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त
मालदा से चलने वाली मालदा- सूरत एक्सप्रेस: 30 अगस्त
सूरत से चलने वाली सूरत-मालदा एक्सप्रेस: 01 सितंबर
पोरबंदर से चलने वाली पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस: 27 व 28 अगस्त
शालीमार से चलने वाली शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस: 29 व 30 अगस्त
वास्को-द-गामा से चलने वाली वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस: 29 अगस्त
जसीडीह से चलने वाली जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस: 01 सितंबर
बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस: 29 अगस्त
पटना से चलने वाली पटना- बिलासपुर एक्सप्रेस: 31 अगस्त
हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस: 02 सितंबर
मुंबई से चलने वाली मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस: 03 सितंबर
कुर्ला से चलने वाली कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस: 29 अगस्त
शालीमार से रवाना होने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस: 31 अगस्त
रायगढ़ से रवाना होने वाली रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 31 अगस्त से 15 सितंबर तक
बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 31 अगस्त से 15 सितंबर तक
रायगढ़ से रवाना होने वाली रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 31 अगस्त से 15 सितंबर
बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 30 अगस्त से 14 सितंबर
हावड़ा से चलने वाली हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस 30 अगस्त को परिवर्तित रुट से चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी ।
पुणे से रवाना होने वाली पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 सितंबर को परिवर्तित मार्ग चलेगी। इस ट्रेन को रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा के रास्ते चलाया जाएगा।
हावड़ा से रवाना होने वाली हावड़ा-मुंबई दुरन्तो एक्सप्रेस को 29 अगस्त व 01 सितंबर को झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर रुट से चलाया जाएगा।
मुंबई से रवाना होने वाली मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 31 अगस्त व 02 सितंबर को रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
कुर्ला से चलने वाली कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस 30 अगस्त व 01 सितंबर को रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी ।
शालीमार से रवाना होने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 01 और 03 सितंबर को झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी ।
गोंदिया–झारसुगुडा- गोंदिया पैसेंजर 31 अगस्त से 15 सितंबर बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से आगे नहीं जाएगी। वापसी में यह बिलासपुर से ही चलेगी।
जनशताब्दी एक्सप्रेस बिलासपुर से रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।