Site icon Chatur Post

Rail रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Rail रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Rail रायपुर। रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर की आज नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्‍यों ने नए पदाधिकारियों का चयन किया। अध्‍यक्ष समेत सभी पदों पर सर्वसम्‍मति से चयन किया गया है।

संस्था के नए अध्यक्ष के लिए सभी सम्मानित सदस्यों ने एक बार फिर अपना विश्वास जताते हुए ऋषि कुमार उइके को संस्था का सर्वसम्मति से अध्‍यक्ष चुना है।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

इसी तरह से संस्था के उपाध्यक्ष पद के लिए  आनंद दुबे को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।  संस्था के सचिव राजेश देवांगन और सह सचिव अजय यादव को नियुक्त किया गया है। इसी तरह से संस्था के कोषाध्यक्ष के लिए विपिन पटेल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार पटेल और सुरेश सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल आज़ दिनांक से आगामी तीन वर्षों तक के रहेगा। कार्यकारिणी के गठन के अवसर में मुख्य रूप से  संतोष सिन्हा, राजकुमार सोनकर, पिंटू यादव, मनसुख सिंह ठाकुर, संजय भास्कर, राजेश साहू, सत्या धृतलहरे, राम कैलाश पटेल, दीपक सोनकर, अरुण सोनकर, चंदन सोनकर सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

अध्यक्ष महोदय के सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और एक बार फिर से विश्वास जताने के लिए सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद दिया। इसी के साथ ही रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में 2026 के शासकीय अवकाश की घोषणा: GAD ने जारी की सूची

Exit mobile version