कर्मचारी हलचल

Railway Vendor  रेलवे स्‍टेशनों पर त्‍योहारी भीड़ के बीच वेंडर संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Railway Vendor रायपुर। दीपावली की वजह से ट्रेनों और रेलवे स्‍टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क है।  रेलवे स्‍टेशन पर काम करने वाले वेंडरों ने भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अपनी तरफ से पहल की है।

त्‍योहारी भीड़ के बीच रेलवे खान पान सेवा ठेकादारी कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर की सोमवार को एक आवश्यक बैठक  हुई। संघ के अध्यक्ष ऋषि कुमार उइके की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में सदस्यों के हितों से जूडे विभिन्न विषयों पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया।

Railway Vendor  यात्री सुविधा को लेकर निर्देश

बैठक के दौरान संघ के अध्‍यक्ष ऋि‍ष कुमार उइके ने उपस्थित सदस्यों वेंडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्‍होने कहा कि दीपावली का त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भीड़-भाड़ होगी उसको ध्यान में रखते हुए आवश्यक रूप से सभी वेंडरों को कहा गया कि प्रत्येक वेंडर अपनी अपनी दुकानों के आसपास किसी प्रकार की भी कोई संदिग्ध वस्तु नज़र आए तो उसकी सूचना तत्काल आरपीएफ और जीआरपी को दें।

रेल यात्रियों के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करें

संघ के अध्‍यक्ष ने कहा कि किसी भी रेल यात्री के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार ना करें और न ही किसी भी रेल यात्री से खाद्य पदार्थों पर अंकित मूल्य से ज्यादा पैसे न ले। साथ ही सभी वेंडर अपनी अपनी दुकानों के आसपास साफ सफाई बनाए रखें किसी प्रकार से गंदगी न करें और न ही किसी को करने दें।

Railway Vendor नशा न करने की सख्‍त हिदायत

इसी के साथ ही अध्यक्ष महोदय के द्वारा कहा गया कि कार्य के दौरान वेंडर किसी प्रकार का कोई नशें सेवन न करें और सचेत होकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

बैठक में ये रहे शामिल

आज की बैठक में प्रमुख रूप से आनंद दुबे अजय यादव सुरेश सिंह ठाकुर राजेश देवांगन दयाराम सोनकर पप्पू सोनकर राजकुमार पटेल विजय देवांगन मनीष सेन दीप सिंह सुनील पटेल राजकुमार सोनकर प्रमोद सोनकर अनिल मंडावी अर्जून सिंह राम कैलाश सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

Back to top button