Raipur New Flyovers रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर अब सफर और भी सुगम और तेज होने वाला है। शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने रायपुर में 4 नए फ्लाईओवर्स के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने इन चारों प्रोजेक्ट्स के लिए 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए की भारी-भरकम राशि मंजूर कर दी है।
रायपुर: 4 नए फ्लाईओवर्स का मास्टर प्लान
कुल बजट: ₹360.35 करोड़ स्वीकृत
इन 4 प्रमुख जगहों पर बनेंगे फ्लाईओवर्स और ओवरपास:
- जी.ई. रोड (तेलीबांधा): गुरु तेज बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक (तेलीबांधा) तक फ्लाईओवर बनेगा। इसके लिए सबसे ज्यादा 172.86 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी।
- रिंग रोड-2 (सोनडोंगरी): सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के निर्माण के लिए 43.89 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।
- वी.आई.पी. रोड (फुंडहर): फुंडहर चौक पर ओवरपास बनेगा, जिसके लिए 56.07 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत होगी।
- अटल पथ एक्सप्रेस-वे: फुंडहर चौक पर ही एक भव्य ‘ग्रेड सेपरेटर’ का निर्माण होगा। इसके लिए 87.53 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
रायपुर: विकास की नई उड़ान 🚀
4 नए फ्लाईओवर्स का मास्टर प्लान
क्यों जरूरी हैं ये प्रोजेक्ट्स?
रायपुर में गाड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण तेलीबांधा और फुंडहर जैसे इलाकों में अक्सर ट्रैफिक रेंगता नजर आता है। नए फ्लाईओवर्स बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
“राज्य शासन रायपुर में यातायात को तेज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। हमारा उद्देश्य रायपुरवासियों और यहाँ आने वाले हर व्यक्ति को जाम-मुक्त और सुगम सफर का अनुभव देना है।”
— अरुण साव, उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री

