मनोरंजन

Raipur में 28 को भजन क्लबिंग, भक्ति के रस के साथ जमेगा फूलों की होली का रंग: जानिए- क्‍या है भजन क्लबिंग

Raipur रायपुर। भक्ति अब युवाओं youth की नई पहचान बनकर एक नई ऊर्जा के साथ सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में  भजन क्लबिंग Bhajan Clubbing और भक्ति से जुड़े नवाचारों innovations की सराहना करते हुए कहा था कि जब युवा भक्ति को अपनी ऊर्जा और आधुनिक अभिव्यक्ति के साथ अपनाते हैं, तो वह संस्कृति Culture और आधुनिकता का अद्भुत संगम बन जाती है। प्रधानमंत्री Prime Minister की इसी प्रेरणा से राजधानी रायपुर में युवाओं के लिए एक अनूठा और ऐतिहासिक आध्यात्मिक-संगीत spiritual music अनुभव  भजन क्लबिंग के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन

इस भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को Chief Minister विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर Ashutosh Dubey, Atul Srivastava और आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री Vishnu Dev Sai ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति Indian culture, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

28 फरवरी को होगा अयोजन

सामाजिक चेतना मंच samajik chetana manch के तत्वावधान में यह आयोजन 28 फरवरी 2026 को रायपुर इंडोर स्टेडियम Indoor Stadium  में शाम 6 बजे से आयोजित होगा। इस आयोजन को छत्तीसगढ़ शासन Chhattisgarh Government के संस्कृति विभाग और जनसंपर्क विभाग public relations Department के साथ इस्कॉन का विशेष सहयोग प्राप्त है।

यह है मुख्य आकर्षण

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा विश्वविख्यात माधव रॉक बैंड जो अपनी ऊर्जावान रॉक Energetic Rock  और फ्यूजन शैली Fusion style में भक्ति संगीत प्रस्तुत कर युवाओं को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य करेगा।

इस्कॉन मंडलियों का कीर्तन

इस आयोजन में इस्कॉन ISKCON का विशेष सहयोग प्राप्त है। इस अवसर पर ISKCON की प्रतिष्ठित कीर्तन मंडलियां भी अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण को कृष्ण भक्ति Krishna devotion से सराबोर करेंगी और युवाओं को सामूहिक संकीर्तन group chanting की दिव्य अनुभूति प्रदान करेंगी।

दिव्य और सकारात्मक आयोजन की तैयारी

यह एक ऐसी  क्लबिंग   Clubbing होगी, जहां किसी भौतिक नशे का नहीं, बल्कि भक्ति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा positive energy का नशा होगा। युवा भक्ति की धुन पर गायन, नृत्य और उत्सव के माध्यम से एक दिव्य और positive energy सकारात्मक अनुभव प्राप्त करेंगे।

होगी फूलो की होली

इस विशेष अवसर पर फूलों की होली Holi of flowers भी खेली जाएगी, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण Attraction होगी और पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना देगी।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ:

• Madhavas Rock Band की लाइव भक्ति रॉक एवं फ्यूजन प्रस्तुति

• ISKCON  इस्‍कॉन कीर्तन मंडलियों की तरफ से संकीर्तन और भक्ति प्रस्तुति

• पारंपरिक भजनों का आधुनिक और ऊर्जावान स्वरूप

• फूलों की होली, भक्ति और उत्सव का दिव्य संगम

• युवाओं, कलाकारों व भजन मंडलियों की व्यापक सहभागिता

युवाओं को भक्ति से जोड़ने का प्रयास

आयोजक ujjval deepak उज्ज्वल दीपक ने कहा कि भजन क्लबिंग Bhajan Clubbing युवाओं को भक्ति से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि युवा भक्ति को आधुनिक अंदाज़ में अनुभव करें और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गर्व के साथ जुड़ें। Chief Minister विष्‍णुदेव साय और राज्य शासन के सहयोग,  इस्‍कॉन के आशीर्वाद और समाज के समर्थन से यह आयोजन युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक अनुभव बनेगा।

Back to top button