Site icon Chatur Post

Raipur News राजधानी के एक हिस्से में भरी दोपहरी में छाया अंधेरा: आसमान में छाया काला धुंआ से दहशत

Raipur News राजधानी के एक हिस्से में भरी दोपहरी में छाया अंधेरा: आसमान में छाया काला धुंआ से दहशत

Raipur News रायपुर। राजधानी के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार (डामर) प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में शनिवार दोपहर लगी भीषण आग पर लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग इतनी भयावह थी कि 22 किलोमीटर दूर से काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। समय रहते फैक्ट्री खाली करा लेने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि कच्चे माल और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है।

दोपहर 1 बजे उठा धुआं, मिनटों में भड़की आग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  खमतराई थाना क्षेत्र की है। दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ बड़ी मात्रा में मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/02/Raipur.mp4

22 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार

आग का धुआं इतना घना था कि आसपास का आसमान काले बादलों जैसा नजर आने लगा। दूर-दराज के इलाकों से भी धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारी बाहर निकल आए।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां, पानी की किल्लत बनी चुनौती

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआती घंटों में पानी की 4 टंकियां खाली हो गईं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आसपास पानी की कमी के कारण दूर-दूर से दमकल वाहन बुलाए गए। लगातार पानी की सप्लाई और फोम के इस्तेमाल से शाम तक आग को नियंत्रित किया जा सका।

समय रहते खाली कराई फैक्ट्री, जनहानि नहीं

मौके पर मौजूद निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री को तुरंत खाली कराया। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने अनाउंसमेंट कर भीड़ को भी दूर किया।

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/02/raipur-1.mp4

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी। जिस फैक्ट्री में आग लगी, वह रायपुर निवासी धारीवाल परिवार की बताई जा रही है।

कच्चे माल और मशीनरी को भारी नुकसान

आग से फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, केमिकल ड्रम और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग बुझने के बाद भी एहतियातन कूलिंग का काम देर रात तक चलता रहा ताकि दोबारा आग न भड़के।

प्रशासन और पुलिस की अपील

उरला और खमतराई थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की भी बात कही जा रही है।

Exit mobile version