Raipur News रायपुर कलेक्टर ने ली सीएसपीडीसीएल के अफसरों की बैठक: कलेक्टर ने दिए रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

schedule
2026-02-27 | 15:03h
update
2026-02-27 | 15:03h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Raipur News  रायपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा के लिए आज जिला रायपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधि, बिजली कंपनी, संबंधित विभागों के अधिकारी और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों, सब्सिडी subsidy की स्थिति तथा स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम Rooftop Systems की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले के सभी सीएसपीडीसीएल CSPDCL अधिकारियों को क्षेत्रवार प्रगति लाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सभी बैंक वार लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों beneficiaries को ऋण देने में विलंब न करें तथा एसबीआई को नाराजगी जाहिर करते हुए कहां की इस योजना को गंभीरता से लें और  हितग्राहियों beneficiaries को योजना की जानकारी प्रदान करें ।

कलेक्‍टर ने दिए जनजागरुकता और शिविरों के आयोजन के निर्देश  

कलेक्टर ने आम लोगों को योजना का अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता public awareness अभियान चलाने, शिविरों का आयोजन करने तथा ग्राम एवं वार्ड स्तर पर प्रभावी प्रचार-प्रसार करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि तकनीकी स्वीकृति, ऋण स्वीकृति Loan Approval और सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी कार्य समयबद्ध time bound तरीके से पूर्ण किए जाएं।

बैंक अफसरों को भी निर्देश

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी बैंक और संबंधित विभाग अपनी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट Weekly Progress Report अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे योजना की सतत निगरानी सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों beneficiaries को समय पर लाभ प्रदान किया जा सके। जिला प्रशासन जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और बैंकों से समन्वय स्थापित कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जिले में सौर ऊर्जा Solar energy के उपयोग को बढ़ावा देने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम मोहम्मद मोफिज, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chatur postFebruary 27, 2026
26 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 15:13:22
Privacy-Data & cookie usage: