प्रमुख खबरेंभारत

Raipur Police Range रायपुर ग्रामीण अलग जिला: रायपुर पुलिस रेंज में शामिल किए गए ये 5 जिला

Raipur Police Range रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 23 जनवरी से प्रदेश की पहली पुलिस कमिश्‍नरी अस्तित्‍व में आ जाएगी। सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्‍नरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रायपुर पुलिस कमिश्‍नरी के गठन के साथ ही रायपुर में  नया आईजी रेंज का गठन किया गया है। इसमें पांच जिलों को शामिल किया गया है।

रायपुर ग्रामीण अलग जिला

रायपुर में पुलिस कमिश्‍नरी के गठन के साथ ही रायपुर ग्रामीण को अलग पुलिस जिला बना दिया गया है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि रायपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक का कार्यालय कहां होगा। अफसरों के अनुसार पुलिस कमिश्‍नरी में 33 थाने शामिल किए गए हैं। इसमें  रायपुर शहर के 21 थानों को पुलिस कमिश्‍नरी में शामिल किया गया है। बाकी 12 थाने रायपुर ग्रामीण में शामिल किए गए हैं।

जानिए- रायपुर रेंज में अब कितने और कौन- कौन से जिले

रायपुर में पुलिस कमिश्‍नरी के गठन के साथ ही रायपुर पुलिस रेंज का पुर्नगठन किया गया है। रायपुर रेंज में अभी पांच जिला है। पुर्नगठन के बाद भी पांच ही जिला रहेगे। रायपुर रेंज में शामिल जिलों में रायपुर ग्रामीण के साथ बलौदाबाजार- भाटापारा, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद शामिल है।

अमरेश मिश्रा ही रहेगें रेंज आईजी

रायपुर के रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ही रहेगें। इस बात की संभावना बहुत ज्‍यादा है। हालांकि उन्‍हें रायपुर में नवगठित पुलिस कमिश्‍नरी में पहला पुलिस कमिश्‍नर बनाए जाने की भी चर्चा है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनके पास ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी की बड़ी जिम्‍मेदारी है। ऐसे में वे रायपुर रेंज आईजी ही बने रह सकते हैं।

नवा रायपुर रायपुर ग्रामीण में

नवा रायपुर का पूरा क्षेत्र रायपुर ग्रामीण में शामिल किया गया है। इसी तरह उरला थाना क्षेत्र में शामिल बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के बाहर के गांवों को भी कमिश्‍नरी के दायरे से बाहर रखा गया है।

Back to top button