Site icon Chatur Post

Raipur लघु वनोपज संघ की आमसभा में हुंकार, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को घेरेगा संगठन

लघु वनोपज कर्मचारी संघ रायपुर आमसभा

Raipur रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की वार्षिक आमसभा रायपुर के ‘दि रियल मिंट कैफे’ में संपन्न हुई। इस सभा का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की एकता को और मजबूत करना और लंबित 11 सूत्रीय मांगों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।

फेडरेशन का साथ, मांगों पर जोर

कार्यक्रम में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। वक्ताओं ने दिसंबर 2025 में हुई 3 दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की सफलता को याद करते हुए कर्मचारियों के जज्बे को सराहा।

सभा के 3 मुख्य एजेंडे जिन पर बनी सहमति:

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

प्रांताध्यक्ष मनोज सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में जी आर चंद्रा, संतोष वर्मा, श्रीमती सोनाली तिडके और पीतांबर पटेल जैसे प्रमुख नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शशांक साहू, अक्षय मनु और सुरेंद्र तिवारी सहित मुख्यालय व जिला यूनियनों के सक्रिय सदस्यों के अविस्मरणीय योगदान से संपन्न हुआ।

Also read अब महीने के अंत का इंतजार खत्म! 📍छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को कभी भी मिल सकेगी सैलरी, सीएम को प्रस्ताव

Exit mobile version