Raipur Weather Reort छत्‍तीसगढ़ में बदली और बारिश के बाद ठंड की वापसी, नए साल में अच्‍छी ठंड की उम्‍मीद  

schedule
2024-12-30 | 02:57h
update
2024-12-30 | 02:57h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Raipur Weather Reort रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के उत्‍तरी हिस्‍से में रविवार को अच्‍छी बारिश हुई है। मनेंद्रगढ़ के कोटाडोल में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई है।  सरगुजा संभाग के कई स्‍थानों पर बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्‍य में अब बदली और बारिश का दौर लगभग खत्‍म हो गया है। इसके साथ ही ठंड की वापसी की संभावन बढ़ गई है। नए साल में अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है।

Raipur Weather Reort मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में आज मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है। ज्‍यादातर समय आसमान साफ रहेगा। इससे न्‍यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। चार दिनों में  न्‍यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर 1 जनवरी को अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसकी झलक रविवार की रात से ही दिखनी शुरू हो गई है। रविवार की रात में तापमान में कमी आई है, जबकि सोमवार सुबह अच्‍छी ठंड रही।

Raipur Weather Reort प्रदेश के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.9 रिकार्ड किया गया। वहीं न्‍यूनतम तापमान 18.7 रहा। माना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि वहां का न्‍यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं, न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 और न्‍यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैबिनेट मीटिंग ब्रेकिंग: 30 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठकAMP

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26 और न्‍यूनतम तापमान 13.6 रिकार्ड किया गया। इसी तरह प्रदेश के दक्षि‍णी हिस्‍से में स्थित जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.2 और न्‍यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.2 और न्‍यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

chatur postDecember 30, 2024
19 1 minute read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.05.2025 - 02:23:59
Privacy-Data & cookie usage: