Site icon Chatur Post

Rajim Kumbh 2026 राजिम कुंभ 2026 की अधिसूचना जारी: 1 फरवरी से शुरू होगा मेला, 5 मार्च तक मेला अविध घोषित

Rajim Kumbh

Rajim Kumbh 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में हर वर्ष होने वाले कुंभ के आयोजन को लेकर सरकार अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार कुंभ 2026 की अवधि 63 दिनों की होगी।

जानिए- कब से शुरू होगा राजिम कुंभ

छत्तीसगढ़ राजिम कुंभ (कल्प) मेल इस वर्ष एक जनवरी 2026 से शुरू होगा। सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें आयोजन की तैयारी के लिए एक समिति भी गठित की गई है।

जानिए- कब से कब तक चलेगा राजिम कुंभ 2026

राजिम कुंभ 2026 के आयोजन को लेकर जारी अधिसूचना के अनुसार राजिम कुंभ इस बार 46 दिनों का होगा। यह एक जनवरी 2026 माघ पूर्णिम से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि तक चलेगा।

63 दिनों की मेला अवधि घोषित

राजिम कुंभ 2026 हालांकि एक जनवरी से शुरू होगा, लेकिन सरकार ने 63 दिनों की मेला अवधि घोषित की है। यह अवधि एक जनवरी से 5 मार्च 2026 तक है। ऐसा प्रारंभिक तैयारी और मेला समाप्त होने के बाद होने वाले कार्यों की वजह से किया गया है।

रायपुर संभाग आयुक्त मुख्य मेला अधिकारी

रायपुर संभाग आयुक्त को मुख्य मेला अधिकारी घोषित किया गया है। इसी तरह गरियाबंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राजिम कुंभ का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।

मेला के लिए स्थानी समिति गठित

सरकार ने संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग को मेला के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया है। इसके साथ ही गरियाबंद कलेक्टर की अध्यक्षता में स्थानीय समिति गठित की गई है।

राजिम कुंभ 2026 की यह है स्थानीय समिति

कलेक्टर गरियाबंद की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

समिति क सदस्यों में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के उप सचिव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद, वन मंडलाधिकारी गरियाबंद, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग गरियाबंद को सदस्य बनाया गया है।

इसी तरह गरियाबंद के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता के साथ बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता को भी सदस्य बनाय गया है।

पर्यटन मंडल के उप महाप्रबंधक (वित्त), संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के उप सचिव, गोबरा नवापारा और नगर पंचायत राजिम के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी सदस्य बनाया गया है।

Exit mobile version