प्रमुख खबरेंराजनीति

Rajy Sabha राज्‍यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशी की घोषणा: कांग्रेस ने भी महिला को दिया टिकट

Rajy Sabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने भी महिला को प्रत्‍याशी बनाने का फैसला किया है। पार्टी की तरफ से नाम जारी कर दिया गया है।

फूलोदवी फिर से जाएंगी राज्‍यसभा

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने फिर से एक बार फूलोदेवी नेताम को ही राज्‍यसभा भेजने का फैसला किया है। पार्टी प्रवक्‍ता सुशील आनंद शुक्‍ला के अनुसार फूलोदेवी नेताम को पार्टी ने राज्‍यसभा के लिए फिर से प्रत्‍याशी बनाया है।

दोनों प्रत्‍याशी कल करेगें नामांकन

भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्‍याशी गुरुवार को नामांकन दाखि करेगें। बात दें कि 5 मार्च को नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख है। भाजपा ने लक्ष्‍मी वर्मा  को टिकट दिया है।

दो सीटों के लिए होगा चुनाव

छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा की दो सीटें 9 मार्च को रिक्‍त हो रही हैं, राज्‍य के जिन दो राज्‍यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल है। कांग्रेस ने फूलोदेवी को फिर से टिकट देने का फैसला किया है।

दोनों पार्टी से महिला प्रत्‍याशी

कांग्रेस ने फूलोदेवी को राज्‍यसभा के लिए रिपीट कर दिया है। वहीं भाजपा ने पहले ही लक्ष्‍मी वर्मा के नाम की घोषणा कर दी है। ऐसे में इस बार छत्‍तीसगढ़ की दोनों सीटों से महिलाएं ही राज्‍यसभा जाएंगीं।

छत्‍तीसगढ़ में राज्‍यसभा की पांच सीटें

छत्‍तीसगढ़ में राज्‍यसभा की कुल पांच सीटे हैं। इनमें से चार अभी कांग्रेस और एक भाजपा के पास है। कांग्रेस के चार सदस्‍यों में फूलोदेवी नेताम, केटीएस तुलसी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके बाद राजीव शुक्‍ला और रंजीता रंजन कांग्रेस के कोटे से राज्‍यसभा सदस्‍य रह जाएंगे।

Back to top button