प्रमुख खबरेंभारत

Rajy Sabha नितिन नबीन जाएंगे राज्‍यसभा: भाजपा ने अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को इस प्रदेश से बनाया प्रत्‍याशी

Rajy Sabha न्‍यूज डेस्‍क। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नबीन राज्‍यसभा जाएंगे। भाजपा ने उन्‍हें राज्‍यसभा का प्रत्‍याशी बनाया है। भाजपा की तरफ से आज अपने राज्‍यसभा उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

छह राज्‍यों की नौ सीटों के लिए प्रत्‍याशी की घोषणा

भाजपा ने राज्‍यसभा की नौ सीटों के लिए अपने प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा की है। पांच राज्‍यों के लिए घोषित नौ प्रत्‍याशियों में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नबीन का भी नाम है।

बिहार से बनाए गए प्रत्‍याशी

भाजपा ने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्‍यसभा का प्रत्‍याशी बनाया है। बिहार से ही शिवेश कुमार को उम्‍मीदवार घोषित किया गया है।

छत्‍तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा

भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा को राज्‍यसभा का प्रत्‍याशी बनाया है। असम ने भाजपा ने तेराश गोवाला और जोगेने मोहन को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

भापजा के राज्‍यसभा उम्‍मीद्वारों की सूची

हरियाणा से पार्टी संजय भाटिया को उम्‍मीदवार बनाया गया है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

पश्विम बंगाल से राहुल सिन्‍हा

इसी तरह पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्‍हा को राज्‍यसभा का प्रत्‍याशी बनाया गया है।

विभिन्‍न राज्‍यों की 37 सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि अलग- अलग राज्‍यों से राज्‍यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग ने इसके लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी किया था। 5 मार्च को मतदान की अंतिम तारीख है।  

Back to top button