मुख्य पृष्ठ

RajyaSabha Election राज्‍यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी: छत्‍तीसगढ़ में दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतादान

RajyaSabha Election रायपुर। भारत चुनाव आयोग ने छत्‍तीसगढ़ की दो समेत राज्‍यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान की कार्यक्रम जारी कर दिया है। कुल 10 राज्‍यों में यह चुनाव होगा।

किस राज्‍य में कितनी सीटें पर होगा चुनाव

महाराष्ट्र (7 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), तेलंगाना (2 सीटें), तमिलनाडु (6 सीटें), छत्तीसगढ़ (2 सीटें), पश्चिम बंगाल (5 सीटें), असम (3 सीटें), हरियाणा (2 सीटें), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीटें)।

26 को जारी होगी अधिसूचना

आयोग के अनुसार राज्‍यसभा की ये 37 सीटें 2 और 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं, और चुनावों के लिए नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी किया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी।

इन खास सांसदों का कार्यकाल हो रहा समाप्‍त

जिन राज्‍यसभा सदस्‍यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उमनें शरद पवार (NCP-SP), अभिषेक सिंघवी (कांग्रेस), साकेत गोखले (TMC), रामदास अठावले (RPI-A), एम थंबीदुरई (AIADMK) और तिरुचि शिवा (DMK) शामिल हैं।

छत्‍तीसगढ़ के इन दो सदस्‍यों का हो रहा है कार्यकाल खत्‍म

छत्‍तीसगढ़ के जिन दो राज्‍यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के कोटे से राज्‍यसभा के सदस्‍य हैं। बता दें कि राज्‍य में राज्‍यसभा की कुल पांच सीटें हैं।

राज्यसभा के चुनाव कैसे होते हैं?

राज्यसभा चुनाव में सिर्फ़ राज्य विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य ही वोट दे सकते हैं। विधायक हर दो साल में छह साल के कार्यकाल के लिए नए सदस्यों का एक बैच अपर हाउस भेजते हैं। हर राज्य से राज्यसभा (जो एक परमानेंट हाउस है और भंग नहीं होता) के एक तिहाई सांसद दो साल में एक बार रिटायर होते हैं और खाली सीटों को भरने के लिए चुनाव होते हैं।

Back to top button