Rajy Sabha छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा के लिए निर्दलीय प्रत्‍याशी ने भी जमा किया नामांकन: क्‍या होने वाला है कोई बड़ा खेल?  

schedule
2026-03-05 | 04:26h
update
2026-03-05 | 04:26h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Rajy Sabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में राज्‍यसभा चुनाव में क्‍या कोई बड़ा खेल होने वाला है? यह सवाल इस वजह से उठ रहा है क्‍योंकि छत्‍तीसगढ़ की राज्‍यसभा के लिए एक निर्दलीय प्रत्‍याशी ने भी नामांकन जमा कर दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि छत्‍तीसगढ़ में राज्‍यसभा चुनाव के लिए किसी निर्दलीय ने नामांकन जमा किया है।

जानिए- छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा के लिए कौन है निर्दलीय प्रत्‍याशी?

छत्‍तीसगढ़ की राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को फिर से प्रत्‍याशी घोषित किया है, जबकि भाजपा ने लक्षमी वर्मा को प्रत्‍याशी बनाया है। इस बीच एक निर्दलीय प्रत्‍याशी भी मैदान में आ गया है। राज्‍यसभा के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले का नाम कांटे सयान्‍ना है।

जानिए- कौन हैं कांटे सयान्‍ना?

राज्‍यसभा के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले कांटे सयान्‍ना मूलत: तेलंगाना के रहने वाले हैं। उन्‍होंने अपने शपथ पत्र में अपना पता हैदराबाद का दिया है। Kante Sayanna इससे पहले तेलंगाना में 2023 का विधानसभ और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

…तो मतदान होना तय?

निर्दलीय प्रत्‍याशी के रुप में नामांकन दाखिल करने वाले कांटे सयान्‍ना यदि नाम वापस नहीं लेते हैं तो छत्‍तीसगढ़ में मतदान होना तय है। इसी वजह से इस बात की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि राज्‍यसभा चुनाव में कहीं कोई खेल तो नहीं चल रहा है।

भाजपा और कांग्रेस प्रत्‍याशियों का नामांकन आज

इधर, भाजपा प्रत्‍याशी लक्ष्‍मी वर्मा और कांग्रेस की उम्‍मीदवार फूलोदेवी नेताम आज  अपना नामांकन दाखिल करेगें। बताते चले कि राज्‍यसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की आज अंतिम तारीख है।

शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा

नामांकन रैली के जरिये भाजपा आज शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। भाजपा उम्‍मीदवार लक्ष्‍मी वर्मा की नामांकन रैली आज प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरू होगी। इसमें मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव समेत सरकार और संगठन के सभी बड़े नेता शामिल होगें।

कांग्रेस भी निकालेगी नामांकन रैली

कांग्रेस की तरफ से भी नामांकन रैली निकालने की तैयारी है। कांग्रेसी की रैली राजीव भवन से शुरू होगी। दोनों पार्टियों के प्रत्‍याशी नवा रायपुर स्थित विधानसभा जाएंगे, जहां अपना- अपना नामांकन जमा करेगें।

chatur postMarch 5, 2026
5 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.03.2026 - 04:32:50
Privacy-Data & cookie usage: