Rajyotsav 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्ष गांठ की तैयारी जोरशोर से चल रही है। रजत जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारी चल रही है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी कलेक्टरों को दिशा- निर्देश जारी कर दिया है।
रजत जयंती के अवसर पर जिलों में राज्योत्सव पर तीन दिनों तक आयोजन चलेगा। जिलों में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय आयोजना होगा।
जीएडी से जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर से भिन्न जिला मुख्यालयों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम 02.11.2025 से 04.11.2025 को जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
जिलों में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभागीय उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगा। इसका मुख्य थीम (Theme) 25 वर्षों की विकास यात्रा (Journey of 25 years) हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिलों को जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए।
जीएडी ने अपने निर्देश में कहा है कि जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। किसी प्रकार का अभद्र प्रदर्शन न हो यह सुनिश्चित किया जाए।
राज्य स्थापना के अवसर पर 01.11.2025 से 05.11.2025 तक की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। 25 वर्षों की विकास यात्रा (Journey of 25 years) की थीम (Theme) को प्रदर्शित करते हुए रोशनी किया जाएगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी संस्थाओं को भी रोशनी किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।