प्रमुख खबरेंराजनीति

Rajysabha फूलोदेवी के साथ राज्यसभा पहुंची लक्ष्मी: एक नामांकन निरस्त, दोनों प्रत्याशी हुईं निर्विरोध निर्वाचित

Rajysabha रायपुर। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस और भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया। इस तरह कांग्रेस की फूलोदेवी और भाजपा की लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध चुनाव जीत गई हैं।

तीसरे प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें कांग्रेस की फूलोदेवी के साथ भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी शामिल थे।

निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन जमा करने वाले प्रत्याशी का नाम कांटे सयान्ना है। कांटे सयान्ना तेलंगाना के रहने वाले हैं। उनके नामांकन पत्र प्रस्तावक और समर्थक का हस्ताक्षर नहीं था, इसी वजह से जांच के दौरान ही उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।

फूलोदेवी लगातार दूसरी बार पहुंची राज्यसभा

कांग्रेस की फूलोदेवी लगातार दूसरी बार राज्यसभा पहुंची हैं। फूलोदवी आदिवासी समाज से आती हैं। वहीं, भाजपा की लक्ष्मी वर्मा पहली बार राज्यसभा पहुंची हैं। ओबीसी समाज से आने वाली लक्ष्मी वर्मा इससे पहले छत्तीसगढ़ महिला आयोग में सदस्य थीं। वे पहले पार्षद और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

फायदें में भाजपा

राज्यसभा के चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को फायदा हुआ है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व बढ़ गया है। अभी तक राज्यसभा में छत्तीसगढ़ से भाजपा के केवल एक संसाद थे, लक्ष्मी वर्मा के जीतने के बाद अब यह संख्या दो हो गई है। वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों की संख्या चार से घटकर तीन रह गई है।

लक्ष्‍मी वर्मा के पास ज्‍यादा लक्ष्‍मी

कांग्रेस और भाजपा के नवनिर्वाचित राज्‍यसभा सांसदों में भाजपा की लक्ष्‍मी वर्मा कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम से ज्‍यादा धनवान हैं। कांग्रेस और भाजपा प्रत्‍याशियों की चल- अचल संपत्ति की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सदस्यों की सूची

राजीव शुक्ला कांग्रेस

रंजीता रंजन कांग्रेस

देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा

फूलोदेवी नेताम कांग्रेस

लक्ष्मी वर्मा भाजपा

Back to top button