भारत

बैज ने की किसे उपराष्‍ट्रपति बनाने की मांग

रमेश बैस को उपराष्‍ट्रपति बनाने की मांग

Ramesh Bais  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने उपराष्‍ट्रपति चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। यह पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज की तरफ से पीएम मोदी को लिखा गया है।

जानिए- क्‍या लिखा है बैज ने मोदी को

बैज ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि आपके कुशलक्षेम की कामनाओं के साथ यह पत्र आपकी ओर प्रेषित है। जैसा कि आम चुनाव वर्ष 2000 से अब तक छत्तीसगढ़ ने 11 लोकसभा क्षेत्र में से औसतन 10 सीटें जिताकर भारतीय जनता पार्टी को संसद सदस्य के रूप में देने का काम किया है।

Ramesh Bais  2014 के लोकसभा चुनाव की दिलाई याद

पीएम मोदी को लिखे पत्र में पीसीसी चीफ बैज ने लिखा है कि वर्ष 2014 में केंद्र में आपकी सरकार जब बनी उस वक्त छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा में से भाजपा ने 10 सीटें जीती। इसी प्रकार 2019 में 9 सीटें और वर्ष 2024 के आम चुनाव में 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताकर सांसद के रूप में प्रदेश की जनता ने भेजा है।

इस बात पर जताया अफसोस

बैज ने अपने पत्र में इस बात पर अफसोस जाहिर किया है कि इतने सांसद चुने जोन के बावजूद छत्‍तीसगढ़ को केवल राज्‍यमंत्री ही मिला। उन्‍होंने लिखा है कि हम सभी के लिए पीड़ा का विषय है कि तीनों कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को केवल राज्यमंत्री का प्रतिनिधत्व मिला।

Ramesh Bais  जानिए- बैज ने की किसे उपराष्‍ट्रपति बनाने की मांग

पीसीसी चीफ ने लिखा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा में कई ऐसे नेता मौजूद हैं जो देश के उप राष्ट्रपति के पद को सुशोभित करने में सक्षम हैं। जिसमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जैसे महत्वपूर्ण नेता शामिल है जो कि 7 बार के सांसद के साथ झारखंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवा दे चुके हैं।

वर्तमान छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 10 सांसदों को कोई महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। वहीं वरीयता के आधार पर मैं समस्त छत्तीसगढ़‌वासियों की ओर से उप राष्ट्रपति के पद हेतु छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ के किसी नेता को अवसर देने का निवेदन करता हूं।

Back to top button