Ramjan छत्‍तीसगढ़ के शासकीय कार्यालयों में 1 घंटा पहले छुट्टी: जानिए- किन कर्मचारियों को मिलेगी यह सुविधा

schedule
2026-02-20 | 03:59h
update
2026-02-20 | 04:01h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Ramjan रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अपने कुछ शासकीय सेवकों को समय से एक घंटा पहले छुट्टी देने का फैसला किया है। सरकार ने यह फैसला क्‍यों लिया है। इस आदेश का लाभ किन कर्मचारियों को मिलेगा और क्‍यों दी जा रही है यह सुविधा, आईए जानते हैं विस्‍तार से

इस वजह से एक घंटा पहले छुट्टी

छत्‍तीसगढ़ के शासकीय कार्यालयों में रमजान की वजह से एक घंटा पहले छुट्टी देने का फैसला किया है। छत्‍तीसगढ़ Waqf बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने बताया कि सरकार ने पवित्र माह रमज़ान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 01 घंटा पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी है।

19 फरवरी से शुरू हुआ है रमजान

डॉ. सलीम राज ने बताया कि मुस्लिम धर्म में सबसे पवित्र माह कहा जाने वाला रमज़ान महीना 19 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है। इस माह में मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन रोजा रखकर ईश्वर की ईबादत करते हैं।  प्रतिदिन रात्री में विशेष नमाज तरावीह का भी आयोजन किया जाता है जिसमें सम्पूर्ण कुरआन का पाठ किया जाता है।

केवल मुस्लिम कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

डॉ. सलीम राज ने बताया कि पवित्र माह रमजान को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी मुस्लिम शासकीय अधिकारी / कर्मचारीयों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।

उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर जाति, धर्म, पंथ व समाज के आस्था का सम्मान किया जा रहा है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का ही स्वरूप है।

chatur postFebruary 20, 2026
244 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:25:26
Privacy-Data & cookie usage: