मुख्य पृष्ठसोशल मीडिया

Rani Durgavati Scheme बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता

Rani Durgavati Scheme रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में महतारी वंदन योजना की वजह में महिलाओं के दम पर सत्ता में वापसी करने वाली भाजप अब बेटियों के लिए एक बड़ी योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत राज्य की बेटियों को सरकार डेढ़ लाख रुपए एक मुश्त देगी।

जानिए क्या है योजना का नाम

बेटियों को डेढ़ लाख रुपए देने की इस योजना का नाम विष्णु देव साय सरकार ने रानी दुर्गावती के नाम पर रखा है। इसे रानी दुर्गावती योजना कहा जाएगा।

बजट में सरकार ने की है घोषणा

रानी दुर्गावती योजना के तहत बेटियों को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा बजट में की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसका ऐलान किया था।

सामान्य चर्चा का जवाब देने हुए दी डिटेल जानकारी

विधानसभा में दो दिनों तक चली बजट में सामान्य चर्चा का शुक्रवार को सदन में वित्त मंत्री चौधरी ने उत्तर दिया। इस दौरान उन्होंने रानी दुर्गावती योजना को लेकर जानकारी दी। बताया कि योजना का लाभ किन बेटियों को और कब से मिलेगा।

जानिए कब से लागू होगी रानी दुर्गावती योजना

वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में रानी दुर्गावती योजना की घोषणा की है। यह योजना इसी साल अप्रैल से लागू होगी।

जानिए रानी दुर्गावती योजना की क्या है पात्रता

सदन में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि रानी दुर्गावती योजना का लाभ एक अप्रैल 2026 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल से ही योजना लागू की जा रही है।

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि एक अप्रैल 2026 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों के 18 साल की उम्र पूरी करते ही सरकार रानी दुर्गावती योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए देगी।

क्या करना होगा योजना के लिए

अभी योजना के प्रक्रिया की डिटेल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन अफसरों के अनुसार शीघ्र ही इसके लिए आवेदन जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म प्रमाण पत्र के साथ माता पिता के कुछ दस्तावेज देने पड़ सकते हैं।

Back to top button