Site icon Chatur Post

Rasoeya sangh छत्‍तीसगढ़ में खतरे में रसोईयों की नौकरी: DPI के 3 साल पुराने आदेश के आधार पर किए जा रहे सेवा से बाहर, आक्रोश  

Rasoeya sangh छत्तीीसगढ़ में खतरे में रसोईयों की नौकरी: DPI के 3 साल पुराने आदेश के आधार पर किए जा रहे सेवा से बाहर, आक्रोश

Rasoeya sangh  मुंगेली। छत्‍तीसगढ़ में मध्‍यान्‍ह भोजन बनाने वाले कई रसोईयों की नौकरी खतरे में है। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली के महामंत्री राजेंद्र मांडले ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने  रसोईया रखने के संबंध में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को एक आदेश जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के गाइड लाइन के अनुसार समूहों को रसोईया रखने के लिए निर्देशित किया जाए। इसमें अतिरिक्‍त रसोईयों को तत्काल हटाने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

मांडले ने बताया कि यह आदेश संचालक लोक शिक्षा संचनालय इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के 10 अगस्‍त 2022 के पत्र के  आधार पर जारी किया गया है । इस आदेश के जारी होने से रसोईयों में नाराजगी है। उन्‍होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व संचालन से जारी आदेश को आधार बना कर आज रसोईया के विरुद्ध अचानक से आदेश जारी किया गया है ।

Rasoeya sangh  यह आदेश कम दर पर काम करने वाले रसोईया के पेट में लात मारने जैसा कृत्य है। जिला शिक्षा अधिकारी तीन वर्षों तक आदेश की कापी को रखकर कुभकरणीय निद्रा में सोया हुआ था और अचानक से जाग कर रसोईया के अहित करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश से सभी रसोईया में रोष व्याप्त है और सभी हड़बड़ा गए हैं।

 शासन प्रशासन के जारी आदेश के विरोध में संघ द्वारा आज  कलेक्टर, एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आज ज्ञापन दिया गया है । शासन प्रशासन द्वारा जारी आदेश को वापस न लेने पर संघ द्वारा सरकार को अनिश्चित कालीन हड़ताल आंदोलन की चेतावनी दिया गया है ।

   ज्ञापन के लिए छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन रसोईया महासंघ प्रदेश अध्यक्ष मनहरण यादव भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री रविकांत सिंह  मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली महामंत्री राजेंद्र मांडले अध्यक्ष कल्याणी मानिकपुरी कार्यकारणी अध्यक्ष हितोषनी नंद उपाध्यक्ष गोवर्धन यादव कोषाध्यक्ष सीमा गायकवाड़ और रसोईया दीदी ज्ञापन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Exit mobile version