Site icon Chatur Post

Rasoiya Sangh मध्यान भोजन रसोईयां संघ की बैठक कल: 10 हजार मानदेय, बीमा समेत इन विषयों पर होगी बात

Rasoiya Sangh  मध्यान भोजन रसोईयां संघ की बैठक कल: 10 हजार मानदेय, बीमा समेत इन विषयों पर होगी बात

Rasoiya Sangh  रायपुर। मध्यान भोजन रसोईयां संघ जिला मुंगेली की रविवार को बैठक होगी। इसमें मुंगेली के तीनों ब्‍लॉक मुंगेली, पथरिया और लोरमी के सभी रसोईयां शामिल होंगे। यह अधिवेशन रविवार को धान मंडी परिषद मुंगेली में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगा।

अधिवेशन के मुख्‍य अतिथि

अध्यक्ष त्रिवेणी मिरी ने बताया कि भारतीय मजदुर संघ छत्तीसगढ प्रदेश महामंत्री दिनेश पान्डेय, अखिल भारतीय मीड डे मिन रसोईया महासंघ नई दिल्ली उपाध्यक्ष प्रमिला देवांगन विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर, प्रदेश मंत्री उषा साहु और जिला मंत्री रवीकांत सिंह ठाकुर अधिवेशन में मुख्य अतिथि  के रुप में शामिल होंगे।

Rasoiya Sangh इन प्रस्‍तावों पर होगी चर्चा

1. मध्यान भोजन रसोईया का मानदेय 10.000 रूपय किया जाए।

2. रसोईयो का मानदेय 10 माह का ही वेतन दिया जाता है उसको पुरे वर्ष 12 माह का वेतन दिया जाए।

3. रसोईयो को सामाजिक सुरक्षा में रखते हुए वर्दी प्रदान किया जाए।

4. रसोईयो का सामुहिक बिमा किया जाए एवं खाना बनाते समय दर्घटना घटने पर 10.00000 लाख दिया जाए।

5. सोईयो का मानदेय प्रति माह 5 तारिख तक भुगतान किया जाए।

Rasoiya Sangh अधिवेशन में शामिल होने की अपील

संघ के संरक्षक – साहेबदास मानिकपुरी, जिला मंत्री राजकुमार कुर्रे, काषाध्यक्ष-राजेंद्र मांडले , अध्यक्ष त्रिवेणी मिरी, उपाध्यक्ष-शिवकुमार दिवाकर, हितोषनी नंद, अमरिका, मंत्री-जिला पदधिकारी बिमला, कल्याणी, रामेश्वरी, ईश्वरी, गोवर्धन, मंजुलता, पुनम, नंदकुमार, कामता, जलेश्वरी, बजरंग, धानबाई और महामाई ने सभी रसोईय दीदी और भाईयों से शामिल होने की अपील की है।

Exit mobile version