
rasoiya sangh मुंगेली। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली के संघर्ष की जीत हुई है। महामंत्र राजेंद्र मांडले ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की गाइड लाइन के अनुसार समूहों में रसोईयों को रखें। आदेश में कहा गया था कि शेष रसोईयों को तत्काल सेवा से बाहर किया जाए।
Chaturpost.com के वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैनल पर जाने के बाद फालो को अवश्य प्रेस करें
जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने यह आदेश संचालक लोक शिक्षा संचनालय इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के 10 अगस्त 2022 को जारी एक आदेश के आधार पर जारी किया था। तीन वर्ष पूर्व संचालन से जारी आदेश को आधार रसोईयों को नौकरी से बाहर किए जाने से नाराज संघ ने विरोध किया।
शासन प्रशासन के जारी आदेश के विरोध में संघ सोमवार को दोबारा जिला शिक्षा अधिकारी को आज ज्ञापन दिया गया है । संघ ने अपने ज्ञापन में आदेश को तत्काल वापस न लेने पर अनिश्चित कालीन आंदोलन की चेतावनी दी।

इस पर संघ को जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश को तत्काल निरस्त करने का आश्वाशन दिया और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मुंगेली/पथरिया/लोरमी तीनों ब्लाकों से निकाले गए रसोइया को पुनः रसोईया के पद पर रखने का आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया।
चतुरपोस्ट.कॉम के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली संरक्षक साहेबदास मानिकपुरी, महामंत्री राजेंद्र मांडले उपाध्यक्ष गोवर्धन यादव, त्रिवेणी मिरि, सह मंत्री रामेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष सीमा गायकवाड़ के अलावा मुंगेली/लोरमी /पथरिया/ तीनों ब्लाकों से निकाले गए रसोईया दीदी और कार्यकर्ता ज्ञापन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।




