Ratanlal Dangi आईपीएस रतनलाल डांगी के खिलाफ सरकार का एक्‍शन: प्रारंभिक जांच के बाद सरकार ने की कार्यवाही

schedule
2025-11-07 | 04:16h
update
2025-11-07 | 04:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Ratanlal Dangi रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के वरिष्‍ठ आईपीएस आईजी रतन लाल डांगी को पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक के पद से हटा दिया है। डांगी फिलहाल छुट्टी पर हैं।

अजय यादव को मिली जिम्‍मेदारी

गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार आईजी रतनलाल डांगी को चदखुरी पुलिस अकादमी के निदेशक के पद से हटा दिया गया है उनके स्‍थान पर आईजी अजय यादव को वहां का निदेशेक बनाया गया है। यादव अभी पुलिस मुख्‍यालय में पदस्‍थ हैं।

Ratanlal Dangi इस वजह से डांगी को हटाया गया

कोरबा के उपनिरीक्षक की योग टीचर पत्नी और आईजी डांगी द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ की गई शिकायत की है। दोनों शिकायतों की जांच के लिए पीएचक्यू ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है।  सूत्रों के अनुसार जांच कमेटी के प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही डांगी को निदेशक के पद से हटाया गया है।

ये अफसर कर रहे हैं जांच

एसआई की पत्‍नी और आईजी डांगी की तरफ से मिली शिकायतों की जांच के लिए पुलिस मुख्‍यालय आईजी आनंद छाबड़ा और डीआईजी मिलना कुर्रे की एक कमेटी बनाई है। बताया जा रहा है कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

दो दिन के भीतर दोनों ने की शिकायत

सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर मध्य में पीड़ित योगा टीचर और आईजी डांगी दोनों की शिकायत पुलिस मुख्यालय के पास पहुंची। आईजी डांगी ने अपनी शिकायत में महिला पर ब्लैकमेल समेत कई और गंभीर आरोप लगाए हैं।

Ratanlal Dangi यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने से इन्‍कार

मामला सार्वजनिक होने के बाद शिकायकर्ता एसआई की पत्‍नी ने आईजी पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने से इन्‍कार किया है। हालांकि उन्‍होंने यह भी सार्वजनिक नहीं किया है कि उन्‍होंने आईजी डांगी के खिलाफ क्‍या शिकायत की है। उधर, महिला के ही करीबी लोगों ने उस पर सवाल खड़ा किया है।

chatur postNovember 7, 2025
263 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:26:24
Privacy-Data & cookie usage: