Ravi Bhagat रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पार्टी से निष्कासित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी ने रवि भगत को नोटिस जारी करके सात दिनों में जवाब देने के लिए कहा है। साथ ही पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी भी दी गई है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा के हस्ताक्षर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें रवि भगत पर पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगा है। उनके इस कृत्य को अनुशासनहीनता माना गया है।
भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत पर पार्टी के नेताओं की छवि खराब करने का आरोप लगा है। दरअसल, रवि भगत ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें रवि भगत गाना गा रहे हैं। इस गाने में वे सरकार से डीएमएफ का पैसा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
शनिवार की शाम को रवि भगत ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को संबोधित इस पोस्ट में भगत ने लिखा है कि कल रविवार है हो सकता है आदरणीय ओपी चौधरी जी अपनी व्यस्तता से समय निकाल कर लाइव आकर #dmf#के विषय में जानकारी दे दें , जिससे #dmf क्यों बना इसका कितना सही पालन जिला प्रशासन कर रही है, ये पता चल जाएगा।
अगर व्यस्तता के कारण आदरणीय ओपी चौधरी जी लाइव नहीं आप पाते हैं तो मैं निवेदन करूंगा कि विभिन्न विषयों पर बेबाक विचार रखे हुवे जानकारी देने वाले आदरणीय #खान#सरजी# आदरणीय #दिव्यकीर्ति#सर जैसे देश के विद्वान जन इस विषय पर देश को जानकारी दे देंगे। देश के विद्वान वकील आदरणीय #अश्वनी उपाध्याय जी से भी आग्रह आप विभिन्न विषय पर बेबाकी से बोलते हैं कृपा करके #dmf पर भी कानूनी जानकारी देने की कृपा करें ,या फिर हमारे देश के मीडिया संस्थान जैसे सुधीर चौधरी जी #Decode कर दें।
सुशांत सिंह जी अपनी #पाठशाल#लगा दें । प्रिंट मीडिया संपादकीय लेख लिखकर जानकारी दे दें । कोई देश के सांसद सदन में इस विषय को उठाकर पूछे कि क्या वास्तविक में केंद्र की बनाई नीति जो उद्योग खदान कंपनी के बने से क्षेत्र को जो कीमत चुकानी पड़ती है उसका भरपाई के लिए बनाई गई #dmf की योजना अनुरूप प्रभावित क्षेत्र को लाभ मिल रहा है कि नहीं ।इसका सदन में जवाब आजाएगा।या कोई मेरे जैसा व्यक्ति अपने अपने सांसदों को #dmf पर सदन में सवाल करने का आग्रह ही कर लें।
क्योंकि रायगढ़ ही नहीं अन्यत्र भी #dmf पर बहुत अच्छा स्थिति नहीं है। क्योंकि जनजाति समाज को आज भारतीय सनातन संस्कृति से काटने का बड़ा षडयंत्र शिक्षा स्वास्थ्य के नाम पर मिशनरी ईसाई करते आ रहे हैं ।अगर #dmf से प्रभावित क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा स्वास्थ्य को ठीक कर दिया जाए तो देश की बड़ी समस्या धर्मांतरण पर भी रोक लगाया जा सकता है।