मुख्य पृष्ठराज्य

Road Accidents छत्‍तीसगढ़ में दो भीषण बस दुर्घटनाओं में 10 की मौत: जशपुर में गई 6 की जान, सीएम ने जताया शोक

Road Accidents जशपुर/ बलौदाबाजार। छत्‍तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हुई है। दोनों घटनाओं में हताहत होने बस यात्री हैं।

बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता

सड़क दुर्घटना पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है। मुख्‍यमंत्री ने घायलों के इलाज की पूरी व्‍यवस्‍था करने का निर्देश दिया है।  

जशपुर के पास बस पलटी 6 की मौत

जशपुर में आज सुबह यात्री बस के पलटने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है। इस दुर्घटना में छह बस यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं दर्जनभर से ज्‍यादा घायल हुए हैं।

बस हुई अनियंत्रित

बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पलट गई। घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों की अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने घायलों की मदद की  और प्रशासन को सूचना दी।

ट्रक की टक्‍कर से चार लोगों की मौत

इधर, बलौदाबाजार- भाटापारा जिला में ट्रक और यात्री बस के बीच हुई टक्‍कर में चार लोगों की मौत हो गई है। घटन रायपुर- बिलासपुर हाईवे पर हुई।

छत्‍तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व  06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची

बताया जा रा है कि रायपुर से बिलासपुर की तरफ जा रही बस सिमगा थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। दोनों गाड़ि‍यों की रफ्तार तेज थी, इस वजह से हादसे में बस के आगे का हिस्‍सा पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया।

चार की मौत 15 घायल

सिमगा के पास हुई बस और ट्रक की टक्‍कर में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

Back to top button