Roop Singh Mandavi रायपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
रुप सिंह मंडावी बने अध्यक्ष
सरकार ने भाजपा नेता रुप सिंह मंडावी को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंडावी का कार्यकाल भी तय कर दिया गया है। राज्य सरकार के कार्यकाल तक वे पद पर बने रहेंगे।
Roop Singh Mandavi जानिए- कौन हैं रुप सिंह मंडावी
रूप सिंह मंडावी भाजपा नेता हैं। वे बस्तर भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। मंडावी की पहचान भाजपा के रुझारु नेता की है।

