Site icon Chatur Post

Ropeway Accident छत्‍तीसगढ़ में रोप वे दुर्घटना: एक दर्शनार्थी की मौत: 4 गंभीर रुप से घायल, जांच के निर्देश

Ropeway Accident छत्‍तीसगढ़ में रोप वे दुर्घटना: एक दर्शनार्थी की मौत:  चार गंभीर रुप से घायल, जांच के निर्देश

Ropeway Accident  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बड़ी दुर्घटना हो गई है। नवरात्र के अवसर पर देवी दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी इस हादेस का शिकार हुए हैं। घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रुप से घायल हुए हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने घायलों के ईलाज की व्‍यवस्‍था करने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

बागबाहरा स्थित खल्‍लारी मंदिर में हुआ हादसा

छत्‍तीसगढ़ में रोप वे दुर्घटना महासमुंद जिला के बागबाहरा स्थित खल्‍लारी मंदिर में सामने आया है। घटना रविवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ।

20 फीट से गिरी ट्राली

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार रेप वे की ट्राली टूटने की वजह से यह दुर्घटना हुआ। ट्राली करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे पहाड़ी पर गिर गई। ट्राली में 18 लोग सवार थे। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

डेढ़ साल पहले शुरू हुई रोप वे की सुविधा

बागबाहरा स्थित खल्‍लारी माता मंदिर में रोप वे की सुविधा दिसंबर 2024 में शुरू की गई है। वहां लगे रोप  वे की लंबाई 750 मीटर है।

दुर्घटना के शिकार ज्‍यादातर रायपुर के

दुर्घटना में आयुषी की मौत हुई है। 28 वर्षीय आयुषी रायपुर के राजा तालाब की रहने वाली है।

घायलों तीन महासमुंद के इनमें गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी।

टिकरापारा रायपुर के रहने वाले रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, हेमलाल नागेश्वर, पूर्वी, टिया और अमलेश।

दलदल सिवनी रायपुर के हर्ष साहू, टोमेश्वरी साहू और कुमेश साहू

वहीं राजातालाब रायपुर के छ्यांश, मनस्वी और ऋषभ धावरे,

छत्‍तीसगढ़ में कहां- कहां लगा है रोप वे

छत्‍तीसगढ़ में दो माता मंदिरों में रोप वे लगा हुआ है। इसमें एक बागबाहरा स्थित खल्‍लारी मंदिर के साथ ही डोंगरगढ़ स्थित मॉं बम्‍लेश्‍वरी मंदिर में भी रेप वे लगा हुआ है।

बम्लेश्‍वरी मंदिन में रोप वे दुर्घटना

डोंगरगढ़ स्थित बम्‍लेश्‍वरी मंदिर में भी रोप वे दुर्घटनाग्रस्‍त हो चुका है। करीब सालभर पहले अप्रैल 2025 में वहां हुई दुर्घटना में भाजपा के कुछ नेता घायल हो गए थे। फरवरी 2021 में भी एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई थी।

देश में अब तक हुई बड़ी रोप वे दुर्घटना

देवघर: झारखंड के देवघर में त्रिकुट पर्वत पर 2022 में रोप वे का तार टूट गया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

रोहतासगढ़: बिहार के रोहतास जिले में 2025 में निर्माणाधीन रोप वे ट्रायल के दौरान गिर गया हो गया, जिससे 13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

धनबाद: झारखंड के धनबाद में 2025 में एक रोप वे टावर का हिस्सा गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Exit mobile version