राजनीति

रायपुर से सीधे बिलासपुर रवाना होंगे

सचिन पायलट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Sachin Pilot  रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पायलट करीब 12 घंटे यहां रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में बड़ी सभा को संबोधि करेंगे। वापसी में करीब एक घंटे एयरपोर्ट पर रुकेंगे।

सचिन पायलट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी पायलट मंगलवार की सुबह 6:55 बजे की नियमित विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। यह विमान सुबह करीब पौने 9 बजे रायपुर लैंड करेगा।

Sachin Pilot  रायपुर से सीधे बिलासपुर रवाना होंगे

रायपुर एयरपोर्ट से पायलट सड़क मार्ग से सीधे बिलासपुर निकल जाएंगे। पौने 11 बजे वे बिलासपुर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे वहां रुकने के बाद रैली में शामिल होंगे।

बिलासपुर में बड़ी रैली

कांग्रेस ने मंगलवार को बिलासपुर में बड़ी रैली का आयोजन किया है। इसे वोट चोर गद्दी छोड़ नाम दिया गया है। यह रैली दोपहर एक बजे शुरू होगी। पायलट इस रैली को संबोधित करेंगे।

साढ़े पांच बजे बिलासपुर से होंगे रवाना

बिलासपुर से वापसी में पायलट साढ़े पांच बजे सड़क मार्ग से ही रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम साढ़े सात बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट पर लगभग एक घंटे रुकने के बाद रात साढ़े आठ बजे की नियमित विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

कांग्रेस के सभी नेता एक साथ नजर आएंगे मंच पर

बिलासपुर में होने वाली सभा में पार्टी के सभी दिग्गज नेता एक साथ मंच पर नजर आएंगे। बिलासपुर की सभा में पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Sachin Pilot  ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति

पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे के साथ ही पार्टी संगठन में नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार कांग्रेस के ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति का आदेश जारी हो सकता है।

Back to top button