Sai Cabinet साय कैबिनेट का विस्‍तार 21 से पहले: 3 मंत्रियों की होगी एंट्री, शपथ ग्रहण को लेकर CM ने कहा…

schedule
2025-08-16 | 13:25h
update
2025-08-16 | 13:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Sai Cabinet  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट विस्‍तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। कैबिनेट विस्‍तार को लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का भी बयान सामने आ गया है। साय के बयान के बाद ही कैबिनेट का विस्‍तार 21 तारीख से पहले होने की संभावना जताई जा रही है।

21 अगस्‍त की तारीख ही क्‍यों

कैबिनेट के विस्‍तार  के लिए 21 अगस्‍त की डेड लाइन पर इस वजह से बात हो रही है क्‍योंकि 21 तारीख को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपनी पहली विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव 21 की सुबह दिल्‍ली जाएंगे और उसी दिन शाम को जापान चले जाएंगे।

Sai Cabinet  कैबिनेट विस्‍तार पर मुख्‍यमंत्री साय का बयान

कैबिनेट विस्‍तार को लेकर शनिवार को पत्रकारों ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से सवाल किया। इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जल्‍द विस्‍तार होगा। उनके विदेश दौरे पर पहले विस्‍तार की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है।

कैबिनेट में शामिल किए जांगे तीन नए चेहरे

वैसे तो छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट में मंत्रियों के दो ही पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुआ है। लेकिन इस बार हरियाणा की तर्ज पर कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों को शामिल करने की तैयारी है।

हरियाणा में भी 90 सदस्‍य

बता दें कि हरियाणा विधानसभा में भी 90 सदस्‍य हैं। इस लिहाज से वहां भी कैबिनेट में अब तक मुख्‍यमंत्री समेत 13 ही मंत्री शामिल किए जा रहे थे, लेकिन इस बार वहां मुख्‍यमंत्री के अलावा 13 मंत्री बनाए गए हैं। यानी हरियाणा कैबिनेट में कुल 14 लोग हैं।

कैबिनेट में शामिल होने वाले तीन नाम कौन

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में मंत्री पद के दावेदार विधायकों की संख्‍या आधा दर्जन से ज्‍यादा है। इनमें नए और पुराने दोनों विधायक शामिल हैं। इन सबके बीच दुर्ग से पहली बार विधायक चुने गए गजेंद्र यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं, मंत्री पद के दावेदारों में अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, राजेश मूणत, पुन्‍नू लाल मोहले के साथ कई और नाम शामिल हैं।

Sai Cabinet  कैबिनेट विस्‍तार में भी चौका सकती है भाजपा

संगठन में नियुक्ति में जिस तरह भाजपा ने चौकाया है, उसी तरह कैबिनेट विस्‍तार में भी पार्टी चौका सकती हैं। उल्‍लेखनीय है कि संगठन में इस बार सभी नए और युवा चेहरों को स्‍थान दिया गया है।

chatur postAugust 16, 2025
289 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:34:07
Privacy-Data & cookie usage: