Site icon Chatur Post

Sai’s foreign trip विष्‍णुदेव साय पूरी टीम के साथ जाएंगे विदेश: जानिए- किस देश की यात्रा पर जा रहे हैं मुख्‍यमंत्री

Vishnu Deo

Sai’s foreign trip रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय विदेश यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं। विष्‍णुदेव इसी महीने विदेश यात्रा पर जाएंगे। मुख्‍यमंत्री के रुप में यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। मुख्‍यमंत्री के साथ अफसरों की टीम भी विदेश जाएगी।

जानिए- किस देश की यात्रा पर जा रहे हैं विष्‍णुदेव

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और उनकी टीम दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री भारत से सीधे जापान जाएंगे। जापान के बाद विष्‍णुदेव दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे।

21 अगस्‍त को जाएंगे विदेश दौरे पर

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की पहली विदेश यात्रा 10 दिनों की होगी। मुख्‍यमंत्री और उनकी टीम 21 अगस्‍त को छत्‍तीसगढ़ से रवाना होगी। विष्‍णुदेव 21 अगस्‍त को सुबह रायपुर से नई दिल्‍ली जाएंगे और 21 की ही शाम को नई दिल्‍ली से जापान की उड़ान भरेंगे।

Sai’s foreign trip मुख्‍यमंत्री के साथ कौन- कौन जा रहा है विदेश

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के साथ अफसरों की टीम भी विदेश दौरे पर जा रही है। इस टीम में मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन के अलावा मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार शामिल हैं।

निवेशकों से करेंगे मुलाकात

अफसरों के अनुसार मुख्‍यमंत्री और उनकी टीम छत्‍तीसगढ़ में विदेशी पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए विदेश जा रहा है। जापान और दक्षिण कोरिया में मुख्‍यमंत्री अपने अफसरों के साथ वहां के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इसमें छत्‍तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और राज्‍य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

31 अगस्‍त को नई दिल्‍ली लौटेंगे

मुख्‍यमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा से 31 अगस्‍त की शाम को नई दिल्‍ली लौट  आएंगे। इस तरह 21 से 31 अगस्‍त तक 10 दिनों तक वे छत्‍तीसगढ़ से बाहर रहेंगे।

Sai’s foreign trip वित्‍त मंत्री गए थे अमेरिका की यात्रा पर

उल्‍लेखनीय है कि छत्‍तीसगढ़ के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी इस महीने की शुरुआत में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। चौधरी ने अमेरिका में रह रहे छत्‍तीसगढ़ के लोगों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही अमेरिकी उद्योगपतियों से भी चौधरी ने मुलाकात की और राज्‍य में निवेश की संभावनाओं पर बात की।

Exit mobile version