Sai’s foreign trip  एलजी, सैमसंग, हुंडई के घर दक्षिण कोरिया पहुंचे विष्णुदेव: छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता

schedule
2025-08-28 | 13:29h
update
2025-08-28 | 13:30h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Sai’s foreign trip  रायपुर। अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सियोल (Seoul) पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने वहां के उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट Chhattisgarh Investor Connect कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन Korea International Trade Association  और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ अपनी Pro-Active  प्रो-एक्टिव और विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024-30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर Global Investments  वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।

कोरियाई ब्रांड हर घर का हिस्सा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि कोरियाई ब्रांड हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। LG एलजी, सैमसंग (Samsung) हुंडई (Hyundai) जैसी कंपनियां गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में जल, ऊर्जा, लौह अयस्क व स्टील और बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध है। ये संसाधन दक्षिण कोरियाई निवेशकों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलते हैं।

Sai’s foreign trip  हर निवेश का होगा स्वागत

विष्णुदेव ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सिंगल-विंडो क्लीयरेंस, व्यवसाय सुगमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के माध्यम से प्रत्येक निवेशक को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज खनिज, ऊर्जा, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और आईटी-स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेश का स्वागत कर रहा है।

निवेश के साथ सामाजिक सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वावलंबन और किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी हमारी प्राथमिकता है।

Sai’s foreign trip  भारतीय राजदूत से की मुलाकात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने भारत के राजदूत अमित कुमार से भारतीय दूतावास, सियोल में मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व फूड प्रोसेसिंग तक, मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया है।

राज्य में निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने दक्षिण कोरिया और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक और कारोबारी रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि इन साझेदारियों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान व नवाचार और उच्च मूल्य रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कोरियाई निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ को अपने नए औद्योगिक निवेश स्थल के रूप में चुनें और साझा समृद्धि की इस यात्रा का हिस्सा बनें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और निवेश संवर्धन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chatur postAugust 28, 2025
260 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.02.2026 - 10:53:30
Privacy-Data & cookie usage: