भारतराज्य

Sai’s foreign trip विष्‍णुदेव आज जाएंगे दक्षिण कोरिया: चार दिन रहेग जापान में, निवेशकों से की मुलाकात

Sai’s foreign trip रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की जापान यात्रा आज खत्‍म हो जाएगी। मुख्‍यमंत्री जापान के बाद दक्षिण कोरिया जाएंगे। मुख्‍यमंत्री और उनके साथ गया राज्‍य के अफसरों का प्रतिनिधिमंडल आज दक्षिण कोरिया पहुंच जाएगा।

बता दें कि मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 21 अगस्‍त से विदेश दौरे पर हैं। सीएम की यह यात्रा 10 दिनों की है। इस दौरान वे दो देशों की यात्रा करेंगे। मुख्‍यमंत्री की जापान यात्रा पूरी हो गई है। अब वे वहां से दक्षिण कोरिया जा रहे हैं।

जापान में निवेशकों के साथ हुई बैठक

मुख्‍यमंत्री 22 अगस्‍त को जापान पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने वहां आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल हुए। वहां छत्‍तीसगढ़ का भी स्‍टाल लगा है। मुख्‍यमंत्री वहां बस्‍तर के युवा बिजनेसमैन के अलावा वहां रह रहे भारतीय से भी मुलाकात की। आईटी और फूड की जापानी कंपनियों से छत्‍तीसगढ़ में निवेश पर भी चर्चा हुई।

Sai’s foreign trip दक्षिण कोरिया जाने वाले छत्‍तीसगढ़ के पहले मुख्‍यमंत्री

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव आज दक्षिण कोरिया पहुंच जाएंगे। दक्षिण कोरिया की यात्रा करने वाले विष्‍णुदेव साय छत्‍तीसगढ़ के पहले मुख्‍यमंत्री हैं। मुख्‍यमंत्री के साथ राज्‍य के मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन, मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और उद्योग सचिव के अलावा उद्योग विभाग के करीब आधा दर्जन अफसर भी विदेश दौरे पर हैं।

31 अगस्‍त को होगी स्‍वदेश वापसी

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव की स्‍वदेश वापसी 31 अगस्‍त को होगी। मुख्‍यमंत्री 21 अगस्‍त की सुबह रायपुर से नई दिल्‍ली पहुंचे थे, वहां से शाम को जापान के लिए रवाना हुए। लगभग चार दिन जापान में रहने के बाद अब वे दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय वापसी में 31 अगस्‍त को नई दिल्‍ली पहुंचेंगे।

Sai’s foreign trip आईटी सेक्‍टर पर फोकस

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य का औद्योगिक राज्‍य है। राज्‍य में स्‍टील और पावर सेक्‍टर के कई उद्योग हैं। अब राज्‍य सरकार की निगाहें कोर सेक्‍टर से अलग उद्योगों में निवेश पर है। राज्‍य सरकार विशेष रुप से आईटी सेक्‍टर पर फोकस किया है। नया रायपुर में बड़ा पार्क बनाए जाने की तैयारी है।

Back to top button