Sai’s visit to Delhi PM मोदी से मिले CM विष्‍णुदेव: छत्‍तीसगढ़ के इस बड़े कार्यक्रम में आने का दिया न्‍योता

schedule
2025-08-01 | 10:41h
update
2025-08-01 | 10:44h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Sai’s visit to Delhi रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय इस वक्‍त नई दिल्‍ली के दौरे पर हैं। विष्‍णुदेव के नई दिल्‍ली दौरे का शुक्रवार को तीसरा दिन है। विष्‍णुदेव ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्‍तीसगढ़ आने का न्‍योता दिया है।

राज्‍य स्‍थापना दिवस के कार्यक्रम में आने का दिया न्‍योता

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम विष्‍णुदेव ने मोदी को छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना दिवस के अवसर पर होने वाले भव्‍य कार्यक्रम में आने का न्‍योता दिया। इस साल छत्‍तीसगढ़ अपनी स्‍थापना का रजत जयंती मना रहा है। ऐसे में सरकार की तरफ से इस वर्ष भव्‍य कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी है।

Sai’s visit to Delhi इसी महीने से शुरू होगा रजत जयंती समारोह

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना का रजत जयंती समारोह इसी महीने से शुरू होगा। सरकार ने तय किया है कि 15 अगस्‍त से फरवरी 2026 तक रजत जयंती समारोहों का आयोजन चलेगा। इसमें कई तरह के आयोजन होंगे। इसमें एनआरआई और निवेशक सम्‍मेलन समेत अन्‍य कार्यक्रम शामिल है।

राज्‍य के विकास कार्यों की दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के दौरान सीएम विष्‍णुदेव ने राज्‍य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ सरकार ने जन विश्‍वास विधेयक 2025 लागू किया है जो केंद्र सरकार की जन विश्‍वास अधिनियम की तर्ज पर बनाया गया

Sai’s visit to Delhi राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की भी जानकारी

मुख्‍यमंत्री ने राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन की भी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। उन्‍होंने बताया कि नया रायपुर, राजधानी रायपुर और भिलाई को मिलाकर इस प्राधिकरण का गठन किया गया है। इस प्राधिकरण के जरिये पूरे राजधानी क्षेत्र को स्‍मार्ट और विकासित शहर बनाया जाएगा।  

84 कंपनियों से मिला निवेश का प्रस्‍ताव

प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात में मुख्‍यमंत्री ने छत्‍तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में 84 कंपनियों ने निवेश का प्रस्‍ताव दिया है। इसमें 6.65 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा।  राज्‍य में निवेश का माहौल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्‍टम लागू किया गया है।  

chatur postAugust 1, 2025
277 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.02.2026 - 06:47:46
Privacy-Data & cookie usage: