
Salary Package रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने आधा दर्जन एमओयू किया है। वित्त सचिव मुकेश बंसल ने इस संबंध में सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी करके अधीनस्थों को सरकार के इस एमओयू की जानकारी देने के लिए कहा है ताकि वे इसका लाभ ले सकें।
सरकार ने इन बैंकों के साथ किया है समझौता
सरकार ने कुल सात राष्ट्रकृत बैंकों के साथ एमओयू किया है। सरकार ने जिन बैंकों के समझौता किया है उनमें
- Bank of Maharashtra
- Bank of Baroda
- Union Bank of India
- Punjab National Bank
- Indian Overseas Bank
- Bank of India
- Chhattisgarh Gramin Bank
Salary Package के लिए एमओयू
इन बैंकों के साथ सरकार ने शासकीय सेवकों के सैलरी पैकेज के लिए MOU किया है। वित्त सचिव ने अपने पत्र में विभाग प्रमुखों से आग्रह किया है कि आपके विभाग और अधीनस्थ कार्यालयों के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों को उक्त MoU के संबंध में जानकारी प्रदान करने का कष्ट करें। बैंक द्वारा वेतन खाते को State Government Salary Package में परिवर्तित कर लिया गया है, की पुष्टि, अपनी बैंक शाखा से करने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को परामर्श देने का कष्ट करें।
शासकीय सेवकों को फ्री बीमा कवरेज
सरकार और बैंकों के बीच हुए एमओयू के तहत शासकीय सेवकों को बीमा कवरेज मिलेगा। इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ेगी। शासकीय सेवकों के लिए एक करोड़ रुपए तक की बीमा सुविधा देने का प्रवधान है।
सैलरी पैकेज के तहत छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को कौन- कौन सी सुविधा मिलेगी, बीमा कवरेज का क्या प्रवधान है। कितने का है समूह बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना पर कितने का मिलेगा लाभ, रुपे कार्ड पर कितना मिलेगा बीमा और इस योजना में शासकीय सेवक कैसे हो सकते हैं शामिल, इन सभी सवालों का उत्तर जानने के लिए यहां क्लिक करें





