Samaadhan Yojana मीटर रीडरों को भी मिलेगा समाधान योजना का लाभ: 500 से एक हजार रुपए तक देगी कंपनी

schedule
2026-03-07 | 14:17h
update
2026-03-07 | 14:17h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Samaadhan Yojana रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली वितरण कंपनी ने बकायादारों के लिए समाधान योजना लांच किया है। इसके तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्‍ताओं को अधिभार और बकाया बिल पर 50 से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट दिया जाएगा। उपभोक्‍ताओं के साथ ही इस योजना का लाभ मीटर रीडरों को भी मिलेगा।

कंपनी के बोर्ड का फैसला

बकायादारों के लिए समाधान योजना शुरू करने का फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्‍टर्स की बैठक में लिया गया है। बोर्ड में लिए गए निर्णय के आधार पर कंपनी के चीफ इंजीनियर (मानव संसाधन) राजेंद्र प्रसाद ने आदेश जारी कर दिया है।

30 जून तक योजना रहेगी प्रभावि

बिजली वितरण कंपनी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार समाधान योजना इस साल 30 जून तक प्रभावि रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्‍ताओं को इस तारीख से पहले पंजीयन करना होगा।

समाधान योजना में मीटर रीडरों को क्‍या होगा लाभ

इस योजना में मीटर रीडरों को भी लाभ देने का फैसला बोर्ड ने किया है। इसके तहत मीटर रीडरों के लिए दो प्रावधान किया गया है

1 एकमुश्त पूर्ण भुगतान प्राप्त करने पर- एकमुश्त भुगतान प्राप्त होने पर प्राप्त धनराशि का 5% (अधिकतम 1000 रुपए प्रति कनेक्शन)

2 किश्तों में भुगतान प्राप्त करने पर संपूर्ण भुगतान प्राप्त होने पर प्राप्त धनराशि का 5% (अधिकतम 500 प्रति कनेक्शन)

यह करना होगा मीटर रीडरों को

योजना का लाभ पाने के लिए मीटर रीडरों को इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को प्रेरित करना होगा। मीटर रीडर की प्रेरणा से जितने बकायादार बिल जमा करेंगे उसके हिसाब से मीटर रीडरों को लाभ दिया जाएगा।

क्‍या है बिजली वितरण कंपनी की समाधान योजना?

सीएसपीडीसीएल ने बकाया वसूली के लिए समाधान योजना शुरू किया है। इस योजना का लाभ घरेलू, बीपीएल और गैर सरकारी कृषि उपभोक्‍ताओं को मिलेगा। बिजली वितरण कंपनी की समाधान योजना के संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्किल करेंAMP

chatur postMarch 7, 2026
7 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.03.2026 - 14:22:06
Privacy-Data & cookie usage: