Site icon Chatur Post

पाटलिपुत्र के सम्राट: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने चुना अपना नेता

Samrat Choudhary Bihar CM

न्‍यूज डेस्‍क। बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को पटना में आयोजित भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

विजय सिन्हा ने रखा प्रस्ताव विधायक दल की बैठक के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने एक स्वर में समर्थन किया। इस निर्णय के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन और भाजपा की नई रणनीति पर मुहर लग गई है।

सत्ता के समीकरण में बड़ा बदलाव सम्राट चौधरी को कमान सौंपकर भाजपा ने राज्य में अपने कोर वोट बैंक और सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करने का संकेत दिया है। बैठक के बाद समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पटना स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।


सम्राट चौधरी: एक संक्षिप्त जीवनी (Biography)

सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। उनका राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है:

Also read केंद्र सरकार की रिपोर्ट में छत्‍तीसगढ़ में सबसे कम महंगाई:  तेलंगाना में बुरा हाल, देखें राज्यों की ताज़ा लिस्ट

Exit mobile version