
Samvidhan Divas कोरिया। स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में संविधान दिसव पूरे उत्साह के साथ से मनाया गया।
भारतीय संविधान पुस्तक और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने भारतीय संविधान की विशेषताए व महत्ता और दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेन्द्र कुमार मिश्रा, पुनेश्वर सिंह पैकरा एवं डॉ. आशीष कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें
छात्र-छात्राओं के बीच ‘विविधता में एकता’ विषय पर तात्कालिक भाषण एवं ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘समानता -सह- सबके लिये न्याय’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन इस अवसर पर किया जा रहा है। शिक्षकगण डॉ. जाह्नवी, , डॉ. श्वेता इत्यादि एवं कौशल कुमार सहित कर्मचारीगण एवं समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। मंच-संचालन डॉ. संजय कुमार घृतलहरे ने किया।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर, सीएमओ समेत 238 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2025 की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर, सीएमओ और राज्य पुलिस सेवा में भर्ती होगी। सीजी पीएससी की भर्ती के संबंध में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें- 2026 की शासकीय छुट्टियों की घोषणा
सरकार ने 2026 के लिए शासकीय छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। 2026 में शासकीय अवकाशों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें




