Site icon Chatur Post

SANKALP ज्ञान और गति के बाद विष्णुदेव का ‘संकल्प’ वाला बजट: जानिए- वित्त मंत्री चौधरी ने क्या बताया संकल्प अर्थ

SANKALP ज्ञान और गति के बाद विष्णुदेव का 'संकल्प' वाला बजट: जानिए- वित्त मंत्री चौधरी ने क्या बताया संकल्प अर्थ

SANKALP रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा बजट संकल्प के थीम पर तैयार किया गया है।

ज्ञान के थीम पर था पहला बजट

ओपी चौधरी ने 2024 में पहला बजट पेश किया था, उस बजट का थीम ज्ञान था। GYAN ज्ञान यानी- जी से गरीब, वाय से युवा, ए से अन्नदाता और एन से नारी

गति पर था दूसर बजट

इसी तरह 2025 में पेश किए गए बजट को सरकार ने गति के थीम पर तैयार किया था। GATI गति का अर्थ था-

G- Good Governance

A- Accelerating Infrastructure

T- Technology

I- Industrial Growth

इस बार संकल्प

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि ज्ञान और गति के बाद इस बार का बजट संकल्प के थीम पर तैयार किया गया है। SANKALP

S समावेशी विकास

A अधोसंरचना

N निवेश

K कुशल मानव संसाधन

A अन्त्योदय

L लाइवलीहुड

P पॉलिसी से परिणाम तक

अबुझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी

वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्‍तर के धुर नक्‍सल प्रभावित अबुझमाड़ और जगरगुंडा में नया एजुकेशन सिटी बनाने की घोषणा की। उन्‍होंने दंतेवाड़ा में कलेक्‍टर रहते हुए कार्यों का उल्‍लेख किया। वित्‍त मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारे बस्‍तर का युवा अपनी संस्‍कृति से भी जुड़ा रहेगा और विकास भी करेगा।

Exit mobile version