Sanvida  संविदा विद्युत कर्मियों ने जारी किया डॉ. रमन का वीडियो: पूर्व सीएम कह रहे हैं पद खाली है…नियमित किया जाए

schedule
2026-01-13 | 04:47h
update
2026-01-13 | 04:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Sanvida रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी में संविदा में सेवा दे रहे लाइन कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। संविदा कर्मियों के तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इस बीच संविदा कर्मियों ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें डॉ. रमन संविदा कर्मियों की मांगों का समर्थन कर रहे हैं।

जानिए- नियमितिकरण को लेकर क्‍या कहा डॉ. रमन सिंह ने

संविदा कर्मियों की तरफ से जारी इस वीडियो में डॉ. रमन सिंह कह रहे हैं कि कंपनी में तीन हजार पद खाली है, उसके विरुद्ध इन्‍हें नियमित किया जा सकता है। यह कानून है और बोर्ड ने पहले ही तय किया था इन्‍हें नियमित करने के लिए। डॉ. रमन सिंह कह रहे हैं कि हमारी सरकार ने 2004-5, 2007-08 और 2010-11 में दो-दो साल के अंतराल में हमने इन्‍हें नियमित किया है।

वीडियो पुराना

संविदा कर्मचारियों की तरफ से जारी डॉ. रमन सिंह का यह वीडियो कांग्रेस सरकार के दौरान का है। तब भाजपा विपक्ष में थी। उस वक्‍त भी संविदा कर्मियों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया था। डॉ. रमन सिंह इस  आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना स्‍थल पहुंचे थे और मीडिया से चर्चा के दौरान उन्‍होंने यह बात कही थी।

दो साल में नियमित करने का है नियम

संविदा कर्मचारियों के अनुसार लाइन कर्मचारियों को दो साल में  नियमित करने का नियम है। यह बिजली कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्‍टर्स (बीओडी) का निर्णय है। संविदा कर्मियों के अनुसार नियुक्ति पत्र में भी इस बात का उल्‍लेख है।

2016 के बाद से नहीं किए गए नियमित

बताया जा रहा है कि 2016 के बाद से किसी भी संविदा कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है। कंपनी में 2016 के बाद 2018 में भी संविदा नियुक्ति हुई है। यानी करीब 10 साल से संविदा में ही काम कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की संख्‍या लगभग 2400 है।

प्रबंधन की धमकी बेअसर

संविदा कर्मियों को आंदोलन पर जाने से रोकने के लिए बिजली कंपनी प्रबंधन ने कार्यवाही की चेतावनी दी है, इसके बावजूद प्रदेशभर के संविदा विद्युत कर्मी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। उन्‍होंने 12, 13 और 14 जनवरी को हड़ताल पर रहने का ऐलान पहले ही कर दिया था।  

chatur postJanuary 13, 2026
622 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.02.2026 - 08:35:30
Privacy-Data & cookie usage: