Sanvida विद्युत कंपनी नवंबर में जारी कर सकता है OPS, संविदा कर्मियों के मानदेय वृद्धि सहित ये आदेश: BMS के प्रस्‍ताव पर प्रबंधन ने कहा…

schedule
2025-10-25 | 12:09h
update
2025-10-25 | 12:09h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Sanvida रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार  (24अक्‍टूबर ) को अखिल भारतीय मंत्री और उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ राधेश्याम जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन), मुख्य अभियंता (एच आर) और अन्य उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर 2004 के बाद  नियमित कर्मचारियों के पुरानी पेंशन बहाली और संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि सहित संविदा कर्मचारी की ऑफ ड्यूटी मृत्यु पर अनुकम्पा नियुक्ति, कैशलेश चिकित्सा, दुर्घटना बीमा, राष्ट्रीय त्यौहार में ड्यूटी पर अतिरिक्त वेतन भुगतान आदि विषयों का तर्कपूर्वक उल्लेख करते हुए सकारात्मक चर्चा की गई।

       इस संबंध में महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपना प्रस्ताव विद्युत कंपनी प्रबंधन को प्रेषित किया और इसे नवंबर में लागू करने कहा गया। विद्युत कंपनी प्रबंधन के द्वारा गंभीरतापूर्वक सकारात्मक निर्णय लेते हुए शीघ्र लागू करने आश्वाशन दी गई।

       महासंघ के प्रदेश कार्यालय मंत्री चेतनानंद दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि महासंघ की कर्मचारी हितैषी महत्वपूर्ण 22 सूत्रीय मांग को लेकर और विद्युत कंपनी प्रबंधन के झूठे आश्वाशन और वादाखिलाफी के विरोध में विद्युत कंपनी मुख्यालय डंगनिया रायपुर में 09 अक्‍टूबर 2025 को विशाल आमसभा और धरना प्रदर्शन किया गया था। प्रबंधन के मौखिक आश्वाशन को अस्वीकार करते हुए और कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देते हुए लिखित निर्णय नहीं लिए जाने तक 10 अक्‍टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन  क्रमिक धरना प्रारंभ किया गया। महासंघ के आंदोलन के प्रभाव में चेयरमैन विद्युत कंपनी डॉ. श्री रोहित यादव ने 17 अक्‍टूबर 2025 को महासंघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता बैठक आहूत की गई, जिसमें 2004 के पश्चात नियुक्त नियमित कर्मचारी के पुरानी पेंशन बहाली और संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि मुद्दे पर लिखित में मिनिट्स ऑफ मीटिंग जारी करते हुए संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि एवं अन्य हितलाभ के संबंध में महासंघ से सुझाव मांगा गया था।

     विदित हो कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी और प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों के द्वारा अखिल भारतीय मंत्री एवं उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ राधेश्याम जायसवाल के मार्गदर्शन में विचार विमर्श कर संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, दुर्घटना बीमा, कैशलेश चिकित्सा, ऑफ ड्यूटी मृत्यु पर अनुकम्पा नियुक्ति, राष्ट्रीय त्योहारों में ड्यूटी करने पर अतिरिक्त वेतन भुगतान आदि विषयों पर अविलंब प्रस्ताव तैयार कर प्रबंधन को प्रेषित किया।

      आज के उपरोक्त बैठक में महासंघ की ओर से प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिंहा, प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, क्षेत्रीय अध्यक्ष रायपुर शहर क्षेत्र के अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे और क्षेत्रीय सचिव रायपुर शहर क्षेत्र नीलांबर सिन्हा उपस्थित रहे।

chatur postOctober 25, 2025
1,761 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 15:50:33
Privacy-Data & cookie usage: