Site icon Chatur Post

Sanvida karmachari  दूसरों के घरों को रोशन रखने वाले के घर आज छा गया अंधेरा: बिजली मुख्‍यालय में निकाली गई कैंडल मार्च

Sanvida karmachari

Sanvida karmachari  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आज ( गुरुवार) को  डंगनिया स्थित बिजली मुख्यालय में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिचरण साहू और प्रदेश महामंत्री कमलेश भारद्वारज के नेतृत्‍व में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें संघ के सभी रीजन अध्यक्ष व सदस्‍यों के साथ ही साथ अन्य संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। इन लोगों ने स्वर्गीय सुनील कुमार टोप्पो को कैंडल मार्च कर शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

जानिए क्‍या है मामला

दरअसल, संविदा कर्मचारी सुनील कुमार टोप्पो अंबिकापुर क्षेत्र में मैनपाट वितरण केंद्र में पदस्थ था। 21 मई 2025 को 33 केव्ही लाइन में कार्य करते समय पोल से गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्‍था में उन्‍हें रायपुर डीके एस. हॉस्पीटल भर्ती कराया गया था, जहां वे सात दिनों तक संघर्ष करते रहे। 27 मई को को रात 10 बजे सुनील कुमार का देहांत हो गया। इससे पॉवर कंपनी के सभी संविदा कर्मचारी शोकग्रस्त हैं। चूंकि स्व. सुनील कुमार टोप्पो, पॉवर कंपनी का एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे इसी कारण छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने शोक सभा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विद्युत सेवा भवन, डंगनिया मुख्यालय में किया।

Sanvida karmachari  50 लाख मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग

शांतिपूर्ण कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि अर्पण के पश्चात् संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उपस्थित समस्त सदस्यों एवं अन्य संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, छ.ग. पॉवर कंपनी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्व. सुनील कुमार टोप्पो के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि 50 लाख रूपए और त्वरित प्रभाव से उसके किसी एक परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की मांग की गई है।

अब तक 30 से ज्‍यादा संविदा कर्मियों की जा चुकी है जान

संविदा कर्मचारियों ने बताया कि यह कार्य के दौरान संविदा कर्मचारियों का दिवंगत होना प्रथम बार नहीं है अपितु, इससे पहले 30 संविदा कर्मचारी कार्य के दौरान घातक विद्युत दुर्घटनाओं में मृत्यु  हो चुकी है। 95 से अधिक संविदा कर्मचारी विद्युत दुर्घटनाओं में अपंगता के शिकार हो चुके हैं। इसीलिए छ. वि.सं.कर्म. संघ ने इस झापन पत्र में छ.ग. पॉवर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की समस्या संबधित मांगो का उल्लेख करते हुए कंपनी प्रबंधन से संघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता हेतु निवेदन किया है।

Sanvida karmachari  संविदा कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष प्रमुखतः 3 मांगों को रखा है :-


पॉवर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को पूर्व की भांति कंपनी के नियमानुसार अतिशीघ्र नियमितिकरण किया जाए।

कार्य के दौरान गैर विद्युतीय दुर्घटना और सामान्य मृत्यु में दिवंगत संविदा कर्मचारियों के परिजनों को अतिशीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए।

पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त मैदानी कार्य करने वाले नियमित / संविदा/बाह्य स्त्रोत कर्मचारी, सभी के कार्य को सुरक्षित और सुरक्षा उपकरणों के जवाबदेही लाइनमेन व अधिकारी की निगरानी में कराया जाए अर्थात मैदानी कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता प्रदान करते हुए विद्युतीय दुर्घटना को शुन्य किए जाएं।

रायपुर में बनेंगे देश के सबसे उन्नत बिजली ट्रांसफॉर्मर: 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

Exit mobile version