Site icon Chatur Post

Sanvida विद्युत संविदा कर्मचारी संघ और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता असफल: जारी रहेगा आंदोलन, 1और 2 अक्टूबर को

CSPSCL

Sanvida रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता असफल रही। यह वार्ता सोमवार को हुई। बैठक में संगठन की कंपनी से बातें नहीं बनी और संगठन असंतुष्ट होकर चरण बंद आंदोलन की द्वितीय चरण 1 और 2अक्टूबर को कर्मचारी रहेंगे सामूहिक अवकाश व राष्ट्रीय पर्व का बहिष्कार करेंगे।

चार सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा

पॉवर कम्पनी प्रबंधन और छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का द्विपक्षीय वार्ता कार्यपालक निदेशक (सं/सं) के मीटिंग हॉल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठ में संघ के चार सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा हुआ।  संघ के सभी प्रतिनिधियों ने नियमितीकरण के मुद्दे पर प्रमुखता से बात रखा।

संघ के ओर से महामंत्री कमलेश भारद्वाज ने कार्यपालक निदेशक सर से स्पष्ट रूप से कहा कि नियमित किए जाने की कार्यवाही आंदोलन के दूसरे चरण के पूर्व कर लिया जाए अन्यथा की स्थिति में संघ का चरणबद्ध आंदोलन अपने योजना अनुसार जारी रहेगा।

Sanvida अगली बैठक चेयरमैन के साथ कराने का आग्रह

इस पर प्रबंध निदेशक जेएस नेताम  ने आगामी  दिनों में चेयरमैन के साथ चर्चा कर जल्द ही कार्यवाही करने की बात रखा। संघ ने ईडी नेताम  से आग्रह किया कि अगली बार यदि द्विपक्षीय वार्ता आयोजित किया जाता है तो चेयरमैन वितरण-पारेषण के साथ ही आयोजित कराया जाए।

Sanvida बैठक में ये रहे शामिल

आज के द्विपक्षीय वार्ता में कंपनी प्रबंधन के ओर से जेएस नेताम ( कार्यपालक निदेशक), औद्योगिक संबंध अधिकारी, DGM और AGM  उपस्थित रहे।  संगठन के तरफ से अध्यक्ष हरिचरण साहू,  अध्यक्ष प्रदीप कुमार राठौर, महामंत्री कमलेश भारद्वाज, रीजन अध्यक्ष- संदीप गजेंद्र, शनि, कार्तिकेय, अमित साहू, मनोज देवांगना और लखन पटेल शामिल हुए।

Exit mobile version