Sanvida संविदा कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, 20 लाख का बीमा और अनुकंपा नियुक्ति के साथ ये भी मांगें हुई पूरी

schedule
2025-10-18 | 11:19h
update
2025-10-18 | 11:19h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Sanvida रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विद्युत कंपनियों में काम करने वाले संविदा कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर है। कंपनी प्रबंधन ने उनकी चार सूत्रीय मांगों में से ज्‍यादार मान ली है। इसके बाद संघ ने अपना आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित करने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 सितंबर 2025 से जारी चार चरणों में 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन आज स्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। 16 और 17 अक्टूबर को पावर कंपनी प्रबंधन और बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की द्विपक्षी वार्ता में सम्मिलित छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बीच हुए चर्चा  पर अध्यक्ष पॉवर कम्पनी रोहित यादव जी के आश्वासन के पश्चात य़ह निर्णय लिया गया।

Sanvida  इन मांगों पर बनी सहमति

1. नियमितीकरण :- नियमितीकरण के लिए शासन स्तर पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया जाएगा।

2. अनुकम्पा : कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान्य मृत्यु पर भी अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जाएगा।

3. वेतन : मानदेय में वेतन वृद्धि किया जाएगा।

4. राष्ट्रीय पर्व पर वेतन : राष्ट्रीय पर्व पर कार्य के बदले अतिरिक्त वेतन भुगतान संविदा कर्मियों नियुक्ति तिथि से दिया जाएगा।

5. सामुहिक बीमा : 20 लाख का सामुहिक बीमा किया जाएगा।

6. विडाल : केश लेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।

Sanvida  आंदोलन अस्थायी रूप से है स्थगित

संविदा संघ ने सशर्त आंदोलन अस्थायी रूप से स्थगित किया तथा उपरोक्त मांगों पर नवंबर माह के मध्य तक आदेश जारी करने का आग्रह किया है। यदि नवंबर माह में आदेश प्रसारित नहीं किया जाता है तो संघ पुनः आंदोलन को जारी रखने के लिए स्वतंत्र होगा

chatur postOctober 18, 2025
1,782 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 16:40:58
Privacy-Data & cookie usage: