Site icon Chatur Post

Sanvida अनिश्चिकालीन हड़ताल की चेतावनी के साथ संविदा कर्मी कल करेंगे बिजली मुख्‍यालय का घेराव

Sanvida

Sanvida  रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 09 अक्टूबर 2025 को रायपुर स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय  विद्युत सेवा भवन, डगनिया  का घेराव करेगा। यह आंदोलन संघ के चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा चरण है, जिसके तहत प्रदेश भर के संविदा कर्मचारी मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर अपनी आवाज कंपनी प्रबंधन तक पहुंचाएंगे।

आंदोलन का तीसरा चरण

संघ ने अपने आंदोलन के पहले चरण में क्षेत्रीय मुख्यालयों में पॉवर कंपनी के नाम मांग पत्र सौंपे था। इसके बाद, दूसरे चरण के अंतर्गत 1 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सामूहिक कार्य बहिष्कार किया गया और 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व के दिन कार्य के बदले अतिरिक्त वेतन न मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने काम नहीं किया।

Sanvida  अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन के चौथे चरण में 18 अक्टूबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

सम्‍मान की लड़ाई

संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण, वेतन विसंगति, कार्य की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर संघर्षरत हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है।

Sanvida  कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप

आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। करीब सालभर पहले आंदोलन शुरू किया गया था, लेकन कंपनी प्रबंधन के आश्‍वासन के बाद आंदोलन टाल दिया गया। सालभर इंतजार के बाद जब कंपनी प्रबंधन की तरफ से मांगों के संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं की गई तो उन्‍होंने फिर से आंदोलन का रास्‍ता अपनाया है।

इस बार आर-पार की लड़ाई

संविदा कर्मचारी संघ ने कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहना है कि मांगों के संबंध में जब तक कोई ठोस पहल नहीं होगी, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। 9 अक्‍टूबर को कंपनी मुख्‍यालय के घेराव के बाद भी कंपनी प्रबंधन नहीं माना तो हड़ताल तय है।

Exit mobile version