
SAS रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 12 अफसर निलंबित हैं। इनमें से एक तीन साल से ज्यादा समय से निलंबित हैं। ज्यादातर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। वहीं, एक अफसर को यौन शोषण और एक पर हत्या जैसा गंभीर आरोप है।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा में 443 अफसर
सामान्य प्रशासन विभाग की सूची के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रदेश में 443 अफसर हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 मार्च 2026 की स्थिति में अफसरों की ग्रेडेशन सूची जारी की है। इसके अनुसार 443 में 12 इस वक्त निलंबित हैं।
सौम्या चौरसिया सबसे लंबे समय से हैं निलंबित
कांग्रेस सरकार के दौरान बेहद चर्चित रही मुख्यमंत्री सचिवालय की Deputy Secretary उप सचिव सौम्या चौरसिया सबसे लंबे समय से निलंबित है। सौम्या चौरसिया को 22 दिसंबर 2018 को निलंबित किया गया था। बता दें कि सौम्या चौरसिया का नाम कांग्रेस सरकार के दौरान हुए लगभग सभी बड़े घोटालों में आया है।
ग्रेडेशन लिस्ट के दोनों टॉप अफसर निलंबित
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के ग्रेडेशन लिस्ट में टॉप पर सौम्या चौरसिया और दूसरे नंबर पर आरती वासनिक का नाम है। दोनों अफसर निलंबित हैं। आरती वासनिक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया है।
दोनों बन गए होते आईएएस
सौम्या चौरसिया और आरती वासनिक यदि भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित नहीं रहती तो इस वक्त आईएएस बन गईं रहती। इनके बैच के अफसरों को इसी साल फरवरी में आईएएस अवार्ड हुआ है।
शारीरिक शोषण के आरोप में निलंबित हैं ये अफसर
छत्तीसगढ़ के एक डिप्टी कलेक्टर महिला आरक्षक के यौन शोषण के आरोप में निलंबित है। इस अफसर का नाम दिलीप कुमार उइके है। दिलीप कुमार उइके बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर थे और मूल रुप से बालोद के रहने वाले हैं। बालोद की ही एक महिला आरक्षक ने दिलीप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
डहरिया पर हत्या का आरोप
कुसमी के एसडीएम रहे करुण कुमार डहरिया पर हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि डहरिया ने एक आदिवासी किसान से मारपीट की, जिसकी वजह से किसान की मौत हो गई है।
भारत माला परियोजना घोटाला में निलंबित हैं ये दो अफसर
निर्भय कुमार साहू अपर कलेक्टर, संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर निलंबित दिनांक 03.03.25 (मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर)
शशिकांत कुर्रे डिप्टी कलेक्टर, संभागीय कमिश्नर कार्यालय, बिलासपुर निलंबित दिनांक 05.03.25)
अरपा भैंसाझार मुआवजा घोटाला
आनंदरूप तिवारी मुख्यालय कार्यालय कमिश्नर बिलासपुर संभाग, बिलासपुर निलंबित दिनांक 03.06.25
बाजारमुंडा मुआवजा घोटाला
अशोक कुमार मार्बल मुख्यालय, कार्यालय कमिश्नर, रायपुर संभाग, रायपुर निलंबित दिनांक 05.06.25 व दिनांक 25.09.25
एसीबी के ट्रेप में फंसे
टेकराम माहेश्वरी संयुक्त कलेक्टर, संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग दिनांक 12.03.24 07.01.25। रिश्वत लेते पकड़े गए
भागीरथी खांडे डिप्टी कलेक्टर, ऑफिस कमिश्नर, सरगुजा डिवीज़न, अंबिकापुर निलंबन तारीख 02.08.24। रिश्वत लेते पकड़े गए
घोटालों में फंसे अफसर
सौम्या चौरसिया उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय दिनांक 22.12.18 (निलंबित दिनांक 15.12.2022)
आरती वासनिक उपायुक्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर, दिनांक 19.02.24 (निलंबित दिनांक- 26.11.25 मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग, बस्तर) पीएससी भर्ती घोटाला
भरोसाराम ठाकुर संयुक्त कलेक्टर, मुंगेली दिनांक 31.10.22 निलंबित दिनांक- 23.05.25 मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर डीएमएफ घोटाला
मिशा कोसले डिप्टी कलेक्टर, महासमुंद दिनांक 22.04.22 (सस्पेंड तारीख- 26.11.25 हेडक्वार्टर ऑफिस कमिश्नर दुर्ग डिवीज़न, दुर्ग) पीएससी भर्ती घोटाला
छत्तीसगढ़ के निलंबित अफसरों की सूची
करुण कुमार डहरिया डिप्टी कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज दिनांक 18.07.23, निलंबित दिनांक 18.02.26 मुख्यालय कार्यालय कमिश्नर सरगुजा संभाग, अंबिकापुर आदिवासी किसान की पिटाई से मौत
दिलीप कुमार उइके डिप्टी कलेक्टर, बीजापुर तारीख 22.04.22 सस्पेंड तारीख 03.02.26, ऑफिस कमिश्नर, बस्तर डिवीज़न, जगदलपुर शारीरिक शोषण







