राज्य

SBI छत्‍तीसगढ़ में महिला कैशियर को ACB ने किया गिरफ्तार: 2 करोड़ रुपए के गबन का है आरोप, लंबे समय से थी फरार

SBI  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) ने भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) 2 करोड़ का गबन करने वाली महिला कैशियर को बिल्हा Bilha स्टेट बैंक से गिरफ्तार किया है। कैशियर ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर दो करोड़ छह लाख 37 हजार का गबन की थी। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक बिल्हा की शिकायत पर एसीबी ACB की टीम ने यह कार्रवाई की है। महिला कैशियर का नाम तेजवथ थीरापतम्मा है।

यह है मामला

अफसरों ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बिलासपुर स्थित बिल्‍हा शाखा  की तरफ से राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW)- एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बैंक में करोड़ों के गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक की तरफ से यह शिकायत एसीबी के रायपुर स्थित मुख्‍यालय में की गई थी। बैंक की तरफ से बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिल्हा बिलासपुर में 19 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 के बीच बैंक के कैशियर और अन्य कर्मचारियों ने संयुक्‍त रुप से पद का दुरुपयोग कर बैंक के रिकॉर्ड और खातों में छेड़छाड़ कर 2  करोड़ 06 लाख 37 हजार 600 रुपए का गबन किए थे।

एसीबी ने दर्ज किया मुकदमा

बैंक प्रबंधन की तरफ से मिली शिकायत पर एसीबी ने प्राथमिक जांच के बाद इसी साल 19 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ रहे थे।

विभागीय जांच में कैशियर ही जिम्‍मेदार

अफसरों ने बताया कि स्टेट बैंक ने भी इस मामले की विभागीय जांच की है, उस जांच में भी कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा और अन्य को आर्थिक अनियमितता का दोषी पाया गया है। एसीबी मुख्‍यालय ने जांच की जिम्‍मेदारी बिलासपुर एसीबी को सौंपी थी। एसीबी की जांच में आरेपियों के खिलाफ गबन करने के पुख्‍ता सबूत मिले। इसके बाद से एसीबी की टीम लगातार  कैशियर की तलाश लगी हुई थी।

ऐसे पकड़ी गई महिला कैशियर

अफसरों ने बताया कि फरार चल रही कैशियर तेज़वथ थीरापतम्मा के आज बिल्हा स्थित स्टेट बैंक में गोपनीय रूप से आने की सूचना एसीबी को मिली। इस पर बिलासपुर एसीबी बिलासपुर की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर महिला कैशियर को धरदबोचा। एसीबी ने आरोपी का मोबाइल को जांच के लिए जब्त कर लिया है। एसीबी महिला कैशियर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

Back to top button