Site icon Chatur Post

SC Commission मंत्री गुरु खुशवंत ने छोड़ी कुर्सी तो विधायक कोर्सेवाड़ा को मिली यह जिम्मेदारी….

SC Commission मंत्री गुरु खुशवंत ने छोड़ी कुर्सी तो विधायक कोर्सेवाड़ा को मिली यह जिम्मेदारी....

SC Commission  रायपुर। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद उन्होंने ऐसा किया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में नए उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

विधायक कोर्सेवाड़ा बनाए गए उपाध्यक्ष

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोर्सेवाड़ा आगामी आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

SC Commission  अहिवारा से चुने गए हैं विधायक

बता दें कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अहिरवारा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं। कोर्सेवाड़ा दूसरी बार के विधायक हैं। इससे पहले वे 2008 में भी विधायक चुने गए थे।

शिक्षा से आए राजनीति में

विधायक कोर्सेवाड़ा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 1972 में सहायक शिक्षक बने। 1998 में व्यख्याता के पद से सेवानिवृत्त हुए।

SC Commission  छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग का गठन 2007 में किया गया था। सीडी खांडेकर इसके पहले अध्यक्ष बनाए गए थे। डॉ भूषण लाल जांगड़े और रामजी भारती सदस्य बनाए गए थे।

Exit mobile version