Site icon Chatur Post

SCB Medical मेडिकल कॉलेज के अस्‍पताल की ICU में लगी आग, 10 मरीजों की गई जान,  CM विष्‍णुदेव ने जताया शोक

SCB Medical रायपुर। सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल की आईसीयू में अचानक लगी आग में जलने से 10 मरीजों की मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

बता दें कि ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में आज बड़ा हादसा हो गया। अचानक आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ। आग की चपेट में आने वाले अधिकांश वहां भर्ती मरीज थे। बताया जा रहा है कि आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।

आगजनी के कारण अस्‍पताल में अफरा- तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग को नियंत्रित किया। प्रारंभिक सूचना में आगजनी शार्टशर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। ओडिशा सरकार ने मामले की जांच के निर्देश दे दिया है।

इधर, घटना पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। मुख्‍यमंत्री ने घटना को हृदयविदारक और दुखद बताया है।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने शोक संतप्‍त परिवारों को प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्‍तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है। मुख्‍यमंत्री ने घटना में दिवंगत आत्‍माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना की है।

Exit mobile version