Site icon Chatur Post

School Holiday दशहरा, दीपावली व शीलकाल में स्‍कूलों में छह-छह दिन की छुट्टी: शनिवार- रविवार के कारण मिलेंगे 8-8 दिन

School Holiday दशहरा, दीपावली व शीलकाल में स्‍कूलों में छह-छह दिन की छुट्टी: शनिवार- रविवार के कारण मिलेंगे 8-8 दिन

School Holiday रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के स्‍कूलों में दशहरा, दीपावली और क्रिसमस के अवसर पर छुट्टियों की बौछार होने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने तीनों प्रमुख त्‍योहारों के लिए छुट्टी का प्रस्‍ताव स्‍कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। डीपीआई की तरफ से भेजे गए इस प्रस्‍ताव को हरी झंडी मिलने की पूरी संभावना है।

छह- छह दिन छुट्टी का प्रस्‍ताव

दशहरा, दीपावली और क्रिसमस के अवसर पर डीपीआई ने छह- छह दिन की छुट्टी का प्रस्‍ताव स्‍कूल शिक्षा विभाग को भेजा है। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी शामिल नहीं है।

School Holiday जानिए- दशहरा पर कितने दिन बंद रहेंगे स्‍कूल

डीपीआई की तरफ से दशहरा के मौके पर छह दिन की छुट्टी का प्रस्‍ताव स्‍कूल शिक्षा विभाग को भेजा गया है। प्रस्‍ताव के अनुसार 29 सितंबर से चार अक्‍टूबर तक दशहरा के मौके पर स्‍कूल बंद रहेगे। बता दें कि इस वर्ष दशहरा 30 सितंबर को है।

दीपावली पर कितने दिन की छुट्टी

दीपावली के अवसर पर स्‍कूलों को 13 अक्‍टूबर से बंद करने का प्रस्‍ताव डीपीआई ने स्‍कूल शिक्षा विभाग को भेजा है। 13 से 20 अक्‍टूबर तक आठ दिन की छुट्टी रहेगी।

शीतकालीन छुट्टी कब से कब तक

इसी तरह दिसंबर में स्‍कूलों में शीतकालीन छुट्टी का प्रस्‍ताव भी डीपीआई ने स्‍कूल शिक्षा विभाग को भेजा है। डीपीआई ने 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश का प्रस्‍ताव दिया है।

School Holiday  घोषित से ज्‍यादा मिलेगी छुट्टी

दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के दौरान घोषित से ज्‍यादा छुट्टी मिलेगी। जैसे दशहरा के अवसर पर 29 सितंबर से 4 अक्‍टूबर तक छुट्टी का प्रस्‍ताव भेजा गया है। इसमें 28 सितंबर और 5 अक्‍टूबर को रविवार है।

इसी तरह दीपावली की छुट्टी 13 अक्‍टूबर से शुरू होगी। इससे पहले 12 अक्‍टूबर को रविवार है। इस तरह शीलकालीन छुट्टी 22 से 27 दिसंबर तक प्रस्‍तावित की गई है। इसमें 21 और 28 दिसंबर को रविवार है।

Exit mobile version